उसकी मेहेर्बानियाँ
किसी की मेहेरबानी उसकी मोहब्बत नहीं होती ,
हर दिल के लिए मोहब्बत की रोशनी नहीं होती |
रात सोया था शहर चमकते सपनो के साथ ,
दिन उगे सपनो की रिहाइश नहीं होती |
कोई कैसे बयां करे अपने दिल का हाल ,
हर बार बताने के लिए लफ़्ज़ों की ज़रुरत नहीं होती |
हर तेज़ हवा उड़ा ले जाती है मेरा सब कुछ ,
अब इस खली मकान मे तिशनगी भी नहीं होती |
मै दबा हूँ कितने ही एहसानों से
,
मुझ जैसे एहसान - फरामोश की क्यों कमी नहीं होती |
कब तक वो संभालेगा मुझे इस तरह रूक कर ,
उसकी मंजिल की दूरी उससे तय क्यों नहीं होती |
किसी की मेहेरबानी उसकी मोहब्बत नहीं होती ,
हर दिल के लिए मोहब्बत की रोशनी नहीं होती |
जिंदगी से कोई रंग यूंही उड़ जाता है ,
पर जिंदगी मै उसकी ज़रुरत खत्म नहीं होती |
- - - - -क्षितिज