Wednesday, 15 August 2012

यादें


                 यादें

मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |

तेरी याद आएगी तब भी
तू जाएगी तब भी |

मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |

दिए बुझ जाएँ
सब रास्ते बंद हो जाएँ
तेज़ हवाओं के चलने से
मेरी जिंदगी के सब रंग बिखर जाएँ |

मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |

मेरी तनहाइयाँ मुझे बहुत सताएगी तब भी
सपनो के जंगल मे यादें उग आएँगी तब भी |

मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |

                            - - क्षितिज

Monday, 13 August 2012

बेनाम सा एक नाम


                               बेनाम सा एक नाम

तेरा तवज्जो मेरे लिए ख़ास था

तेरे चाहने वालों मे मेरा भी एक नाम था |

इबादत की थी मैंने उस खुदा की

हर दुआ मे माँगा बस तेरा ही साथ था |


कह्कशों का मेला और साथ चाँद का

हर पल बदलता मेरा आसमान था |

अब गर रुक भी जायें धड़कने मेरी

तेरी तेज़ सांसों पर मुझे एतबार था |


अच्छा तो मै भी लिख लेता हूँ तेरा नाम

बस ज़हन पर हर्फ़-ए-मुकरर का निशान था  |



तेरा तवज्जो मेरे लिए ख़ास था

तेरे चाहने वालों मे मेरा भी एक नाम था |

इबादत की थी मैंने उस खुदा की

हर दुआ मे माँगा बस तेरा ही साथ था |



इतना हसीन है तुम्हारे ख्यालों का रेला

कुछ सालों का साथ कुछ पलों का मोहताज़ था |

मुश्ताक बने रहने की आदत है मुझे

नियते-ए-शौक का न कभी एतबार था |


उस उफक तक पहुँचा नहीं कोई

जिस पर खड़ा मै करता तेरा इंतज़ार था |

रात रंगीन दिन खुशनुमा सब यही कहते है

अक्स आईने मे देखा करो आँखों मे सपने रहते है |

                                                    - - क्षितिज

Wednesday, 8 August 2012

तेरी यादों के उजाले


                       तेरी यादों के उजाले

तू साथ है मेरे मेरा साया बनकर

हर वक़्त बात है तेरी मेरे अलफ़ाज़ बनकर |

तेरी आँखों मे अपने सपने देखता हूँ

मै तुझमे रहता हूँ तेरा बनकर |

यकीन है आसमा बनाने वाले पर

साथ तेरा दूंगा जिंदगी भर |

दिन रात कोई कुछ भी करे बात

तेरी ही सरगोश बांहों मे सिमटता हूँ उफक बनकर |

मुझे पनहा मिलती है तेरी आँखों मे

दौड़ धूप की जिंदगी से थक कर |

शाम खामोश भी रहे तो क्या

रात शिकायत करती है मुझसे तेरी आवाज़ बनकर |

हर पल तुझे याद करता हूँ

तेरी यादों के उजाले अपने साथ रखता हूँ

बस याद रहती है तेरी ख़ामोशी

हर चेहरे मे बस तुझे तलाश करता हूँ |

तेरी आँखों मे अपने सपने देखता हूँ

मै तुझमे रहता हूँ तेरा बनकर |

                                     - - क्षितिज