Friday, 21 December 2012

तेरा सुकूँ


 ( तेरा सुकूँ  )

एक लड़की है दीवानी सी,
लगती वो कहानी सी ।

मेरे ख्वाबों में रहती है ,
मेरे से बस वो कहती है।

याद तुम्हारी आती है ,
मुझे बड़ा सताती है ।

मै कहता उससे
तू अलबेली रानी है
लगती मुझे  सायानी है

याद न कर तू मुझको ऐसे
की याद न रहे फिर कुछ जैसे ।

मै हवा का झोंका  हूँ ,
तेरी आँखों का धोखा हूँ ।

रुकता नहीं मै  किसी मोड़ पर
बहता हूँ मै सब छोड़ कर ।

मेरे को न याद कर तू
मेरा न इन्तिज़ार कर तू ।

तुझमे रहता मै तेरा लहूँ हूँ ,
और कोई नहीं मै तेरा सुकूँ  हूँ ।

-----क्षितिज

Tuesday, 9 October 2012

उसकी मेहेर्बानियाँ


उसकी मेहेर्बानियाँ 

किसी की मेहेरबानी उसकी मोहब्बत नहीं होती  ,
हर दिल के लिए मोहब्बत की रोशनी नहीं होती |

रात सोया था शहर चमकते सपनो के साथ ,
दिन उगे सपनो की रिहाइश नहीं होती |

कोई कैसे बयां करे अपने दिल का हाल ,
हर बार बताने के लिए लफ़्ज़ों की ज़रुरत नहीं होती |

हर तेज़ हवा उड़ा ले जाती है मेरा सब कुछ ,
अब इस खली मकान मे तिशनगी भी नहीं होती |

मै दबा हूँ कितने ही एहसानों से ,
मुझ जैसे एहसान - फरामोश की क्यों कमी नहीं होती |

कब तक वो संभालेगा मुझे इस तरह रूक कर ,
उसकी मंजिल की दूरी उससे तय क्यों नहीं होती |

किसी की मेहेरबानी उसकी मोहब्बत नहीं होती  ,
हर दिल के लिए मोहब्बत की रोशनी नहीं होती |

जिंदगी से कोई रंग यूंही उड़ जाता है ,
पर जिंदगी मै उसकी ज़रुरत खत्म नहीं होती |

 - - - - -क्षितिज 

Saturday, 29 September 2012

सब कुछ कहना

आंखे, शीशे, सपने , काजल
तेज़ हवाएं तेरा आंचल

बंद झरोखे , सूखे पत्ते
तू रोये तो रोये बादल

भीगी रैना सब कुछ कहना
तू कह दे तो भर जाये गागर

कहने को तो सब कुछ कहते
मै कह दूं कुछ अपनी आँखों से आज

मिट जाते है सपने ऐसे
पेड़ गिरे आंधी के साथ 

आंखे, शीशे, सपने , काजल
तेज़ हवाएं तेरा आंचल

- - -  क्षितिज 

Wednesday, 15 August 2012

यादें


                 यादें

मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |

तेरी याद आएगी तब भी
तू जाएगी तब भी |

मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |

दिए बुझ जाएँ
सब रास्ते बंद हो जाएँ
तेज़ हवाओं के चलने से
मेरी जिंदगी के सब रंग बिखर जाएँ |

मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |

मेरी तनहाइयाँ मुझे बहुत सताएगी तब भी
सपनो के जंगल मे यादें उग आएँगी तब भी |

मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |

                            - - क्षितिज

Monday, 13 August 2012

बेनाम सा एक नाम


                               बेनाम सा एक नाम

तेरा तवज्जो मेरे लिए ख़ास था

तेरे चाहने वालों मे मेरा भी एक नाम था |

इबादत की थी मैंने उस खुदा की

हर दुआ मे माँगा बस तेरा ही साथ था |


कह्कशों का मेला और साथ चाँद का

हर पल बदलता मेरा आसमान था |

अब गर रुक भी जायें धड़कने मेरी

तेरी तेज़ सांसों पर मुझे एतबार था |


अच्छा तो मै भी लिख लेता हूँ तेरा नाम

बस ज़हन पर हर्फ़-ए-मुकरर का निशान था  |



तेरा तवज्जो मेरे लिए ख़ास था

तेरे चाहने वालों मे मेरा भी एक नाम था |

इबादत की थी मैंने उस खुदा की

हर दुआ मे माँगा बस तेरा ही साथ था |



इतना हसीन है तुम्हारे ख्यालों का रेला

कुछ सालों का साथ कुछ पलों का मोहताज़ था |

मुश्ताक बने रहने की आदत है मुझे

नियते-ए-शौक का न कभी एतबार था |


उस उफक तक पहुँचा नहीं कोई

जिस पर खड़ा मै करता तेरा इंतज़ार था |

रात रंगीन दिन खुशनुमा सब यही कहते है

अक्स आईने मे देखा करो आँखों मे सपने रहते है |

                                                    - - क्षितिज

Wednesday, 8 August 2012

तेरी यादों के उजाले


                       तेरी यादों के उजाले

तू साथ है मेरे मेरा साया बनकर

हर वक़्त बात है तेरी मेरे अलफ़ाज़ बनकर |

तेरी आँखों मे अपने सपने देखता हूँ

मै तुझमे रहता हूँ तेरा बनकर |

यकीन है आसमा बनाने वाले पर

साथ तेरा दूंगा जिंदगी भर |

दिन रात कोई कुछ भी करे बात

तेरी ही सरगोश बांहों मे सिमटता हूँ उफक बनकर |

मुझे पनहा मिलती है तेरी आँखों मे

दौड़ धूप की जिंदगी से थक कर |

शाम खामोश भी रहे तो क्या

रात शिकायत करती है मुझसे तेरी आवाज़ बनकर |

हर पल तुझे याद करता हूँ

तेरी यादों के उजाले अपने साथ रखता हूँ

बस याद रहती है तेरी ख़ामोशी

हर चेहरे मे बस तुझे तलाश करता हूँ |

तेरी आँखों मे अपने सपने देखता हूँ

मै तुझमे रहता हूँ तेरा बनकर |

                                     - - क्षितिज

Friday, 27 July 2012

तेरा साथ


                               तेरा साथ

क्या कहूँ किस से कहूँ

तेरी खुशबू अपनी सांसों मे हमेशा कैद रक्खूं  तेरे साथ रहूँ तुझे प्यार करूँ |


जब चले जिंदगी तेज़

तेरा हाथ थाम कर चलूं |


गर रुक्ख बदले इन हवाओं का

तेरे लिए इन को मोड़ दूँ |


इतना संजीदा है तेरा प्यार

खामोश पानी पर जैसे कागज़ की कश्ती रक्खूं |


तेरे आँखों के मोती बिखर न जायें कंही

गर हो मुझसे कोई गलती तेरे साथ मै न रहूँ |


 क्या कहूँ किस से कहूँ

तेरी खुसबू अपनी सांसों मे हमेशा कैद रखूं |


मेरे हाथों की लकीरें सिर्फ तेरा नाम लिखती है

मेरी छोटी सी दुनिया मे बस तेरी ही इबादत करूँ |


रात सरक जाये दिन का उजाला आये

सूरज की पहली किरण मे तेरा ही चेहरा देखूं |


क्या कहूँ किस से कहूँ

तेरी खुशबू अपनी सांसों मे हमेशा कैद  रक्खूं|


उस तेज़ धूप ने लिखा था तेरा नाम बादलों पर

एक परिंदे ने रंग बिखेरा था मेरे असमान पर |


           - - क्षितिज

Monday, 23 July 2012

तेरा ख्याल


                             तेरा ख्याल

मुमकिन ही नहीं मुझे मिले दूसरा तुझ जैसा कोई

मेरे हाथों की लकीरों से तेरा नाम नहीं मिटा सकता कोई |


ये मेरी कैफियत जो बेपर्दा होकर तुझसे मिलती है

मेरी आँखों के इशारे नहीं समझता हर कोई |


तेरी खुशबू से रंगा है मेरा हर लम्हा

मेरे तस्सवुर की तासीर मे नहीं दूसरा कोई |


आंख सपने भी देखे तो वो चुभते है

तेरे अलावा मुझे दिखता नहीं और कोई |


मेरी तकदीर जुडी है तुझसे कुछ ऐसे

मेरे साये का हम-साया नहीं और कोई |


बात इतनी सी नहीं की मै तुझे चाहता हूँ

मुझे नहीं चाहता इतना और कोई |


मुमकिन ही नहीं मुझे मिले दूसरा तुझ जैसा कोई

मेरे हाथों की लकीरों से तेरा नाम नहीं मिटा सकता कोई |

                                          - - क्षितिज  

Tuesday, 17 July 2012

तेरा आंचल


         तेरा आंचल

आंखे शीशे, सपने काजल
तेज़ हवायें तेरा आंचल |

बंद झरोखे, सूखे पत्ते
तू रोये तो रोये बादल |

भीगी रैना सब कुछ कहना
तू कह दे तो भर जाएँ गागर |

कहने को तो सब कुछ कहते
मै कह दूँ कुछ अपनी आँखों से आज |

मिट जाते है सपने ऐसे
पेड़ गिरे आंधी के साथ |

आंखे शीशे, सपने काजल
तेज़ हवायें तेरा आंचल |

            - - क्षितिज

Monday, 16 July 2012

चरागों की रोशनी


                                        चरागों की रोशनी

मुझे मेरे चरागों पर एतबार रहा
आज सूरज भी मुझसे बेज़ार रहा |

वो सच की आंधी थी या झूठ का रेला
वो जो भी मुझसे मिला , मुझसे दो-चार रहा |

कंही बदल रही थी जिंदगी , कंही मौत का इंतज़ार
जो भी रहा इस शहर का यही हाल रहा |

करता था दिल की मै भी मर जाऊ
पर मेरा हौसला हर वक़्त मेरे साथ रहा |

मुझ पर नाजिर है उसकी रहमतें
उसका कलमा अब मुझे कहाँ  याद रहा |

मुझे मेरे चरागों पर एतबार रहा
आज सूरज भी मुझसे बेज़ार रहा |

मेरे रसूख से बड़ा था मेरा झूठ
सच की परछाइयों मे छिपा मेरा नाम रहा |

कहाँ तक जायेगा कोई मेरे साथ
गर कोई मेरा रहा तो बस वो मेरा नाम रहा |

अजीब सी इस जिंदगी मे मै चलता हूँ
पुरे करने की कोशिश मे हर रोज़ नए ख़वाब बुनता हूँ

तेज़ थी दौड़ जानवरों की मै इंसान रहा
किसी के जूते मे किसी के पैरों का निशान रहा |

मुझे मेरे चरागों पर एतबार रहा
आज सूरज भी मुझसे बेज़ार रहा |  
                                            - - क्षितिज

Friday, 13 July 2012

कल रात


                   

                  कल रात

कल रात एक पेड़ से लग कर रोया था
उसकी शाखों पर रात सोया था |

तेज़ हवाओं ने जब जगाया मुझे
अपने पैरहनो को अपने आंसुओं मे भिगोया था |

शहर की तेज़ चलती ज़मीन को छोड़कर
गाँव की रुकी मिटटी मे एक नन्हा पौधा बोया था |

हर शजर ने मुझसे हाथ मिलाया था
जब उसका हाथ छोड़ते हुए मे रोया था |

कल रात एक पेड़ से लग कर रोया था
उसकी शाखों पर रात सोया था |
                  - - क्षितिज

Thursday, 12 July 2012

एतबार


                   


              एतबार
मुझ पर एतबार करे क्यों कोई
मुझ से फिर प्यार करे क्यों कोई |
मै नहीं रहा अब अपना
मुझे फिर से बेज़ार करे हर कोई |

कश्तियाँ भी बह चली प्यार के सागर मे
साहिलों के रास्ते लहर चले कोई |

कोहरे की चादर मे लिपटे है मेरे सपने
हर बार मेरे सपने तोड़े कोई |

अभी ताज़ा ही है रोशनाई पन्नो पर
मेरी लिखावट फिर पढ़ें क्यों कोई |

मैंने सितारों से चमकना सीखा था
चाँद बनकर बुलाता है हर कोई |

कितना चलूँ और किस से मिलूँ
अब नहीं मिलता उस जैसा दूसरा कोई |

मुझ पर एतबार करे क्यों कोई
मुझ से फिर प्यार करे क्यों कोई |
मै नहीं रहा अब अपना
मुझे फिर से बेज़ार करे हर कोई |
                           - - क्षितिज

Wednesday, 11 July 2012


                               उसका चहेरा

हर आइना संजोता है उसका चहेरा
फिर नहीं मिलता किसी को कोई उसके जैसा |

मुमकिन नहीं हर किसी के चहरे पर हंसी का आना
उसको आता है हर किसी को हँसाना

उसकी आंखे सितारों को भी धोखा देती है
उसकी रोशनी अंधियारे को जला देती है |

इस शहर मे कई नाम है फरिश्तों के
पर हर नाम की शुरूआत उसी से होती है |

उसकी हर कोशिशे उसे नए अंजाम तक पंहुचती है
तेज़ चलती हवा भी उसके आंचल मे सिमट जाती है |

इन आँखों ने कितने ही रंगों को रंगते देखा है
उसके हर रंग की रंगत निराली होती है |

हर आइना संजोता है उसका चहेरा
फिर नहीं मिलता किसी को कोई उसके जैसा |

                                  - - क्षितिज


हर अंदाज़ देखते है अपना आईने मे वो
और देखते है की कोई उन्हें देखता न हो |