कांच की स्याही
तुम गौर करना हंसने हंसाने में
मैं महकता मिलूंगा मयखाने में
शराब की औकात क्या जो
गम गलत करें
कांच की स्याही से लिखूंगा
गज़ल पैमाने में
अब उतरता नहीं लहू
इन आंखों में
फुर्सत मिलती कहां है
किताबखाने में
लफ्ज़ रोज़ दर रोज़
दरख्वास्त करते हैं
आज भी वो नहीं आया
मिलने मिलाने में
दरख़्तों की बारिशें समन्दर
में कुछ यूं हुई
बस्तियां डूबी कश्तियों के
आने जाने में
महकना सितारों के बस
की बात कहाँ
इत्र भी चमकता है
लगने लगाने में
रोज की कोशिशें
पसीने से सराबोर हुई
किस्मत बैठी है
सजने सजाने में
तुम गौर करना हंसने हंसाने में
मैं महकता मिलूंगा मयखाने में
@क्षितिज #तुम्हारेख्याल
