Sunday, 23 February 2025

तुमसे मिलने आता हूं


अच्छा तुम हार जाओ 

मै जीत जाता हूं

एक बार और 

तुमसे मिलने आता हूं


कभी यूं गले लगाओ

दिल बहलाओ 

तुम मुझे रुलाओ

मै तुम्हे रुलाता हूं


रात से पहले दिन उगाओ

मेरे ख्वाबों में रोज़ आओ

तुम मुझे सताओ 

मैं तुम्हे सताता हूँ 


अच्छा तुम हार जाओ 

मै जीत जाता हूं


आँखों के दरम्यान

ख्वाब बहुत है

तुम ज़िन्दगी खींच लाओ

मै तुम्हे लाता हूँ 


बस एक बार और 

मै तुमसे मिलने आता हूं


शहर जंगल हुए

खुशबू बेहिसाब है

यूँ हाथ लगाओ

मै तुम बन जाता हूं


अच्छा तुम हार जाओ 

मै जीत जाता हूं


मुझे बेइंतहा मुहब्बत है

तुम से

तुम मुझे बताओ

मै तुम्हे बताता हूं 


सफर खत्म होने को

देहरी पर मजमा लगा है

तुम हाथ लगाओ

मैं कान्धा लगाता हूं


बस एक बार और 

मै तुमसे मिलने आता हूं


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल


 

Saturday, 15 February 2025

कोई बवाल चल रहा है



कोई बवाल चल रहा है

कोई बवाल चल रहा है
बस यूं ही कुछ दिनों से
एक सवाल चल रहा है 

याद है तेरा भूलना मुझे
बस हिसाब चल रहा है
बात कर ले एक बार मुझसे
समन्दर में तूफान चल रहा है

एक सवाल चल रहा है

नहीं करूंगा ये गजल पूरी 
तेरा ख़्याल चल रहा है 
आंख ने जी भर देखा नहीं
और तू बेमिसाल चल रहा है

कोई बवाल चल रहा है

चल भूल जाता हूँ तेरी आदतें
जरूरतों का विसाल चल रहा है
मेरे मुताबिक नहीं उसकी रहमतें
हसरतों का जंजाल चल रहा है

बस यूं ही कुछ दिनों से
एक सवाल चल रहा है

कोई बवाल चल रहा है


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल


 

Monday, 3 February 2025

जब तू निशस्त्र आयेगा

 


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा
तब ही अमृत का रस पाएगा


घुटने टेक धरा पर तू
स्वर्ग को यहीं पाएगा
सभी कलाओं में सम्पूर्ण
नटराज तुझे नृत्य सिखाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


धर अपने अभिमान को
तू क्रोध से रौंदा जाएगा
तृप्त हुई शिखाओं से
यूँ बेताल न मुक्ति पाएगा
यक्ष प्रश्न है खड़ा बड़ा
क्या अभिमन्यु फिर मारा जाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


देख जरा इन ग्रहों को
ये परिक्रमा पूरी कर पाएगा
समय बड़ा है आयु का
कैलाश पति फिर न आयेगा
तुझमें मुझमें हम सब में
बस वो ही नीलकण्ठ कहलाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल