Thursday, 19 December 2019

मैं हूँ



मैं हूँ 

ख्यालों के रंग में रंगता शज़र हूँ
मैं कोई और नहीं, तुममें तुम्हारा सफ़र हूँ 

हज़ारों सितारों का, एक चाँद-घर हूँ 
आँखों से उतरता, वो अश्क़ बेखबर हूँ 

लिखने की जुगत में, पढ़ता बहुत हूँ
किताबों में रखा, वो खुश्बुओं का असर हूँ 

सरकती रातों का, उजला भंवर हूँ
सपनो में बनता, वो तिलिस्मी नगर हूँ 

ख्यालों के रंग में रंगता शज़र हूँ
मैं कोई और नहीं, तुममें तुम्हारा सफ़र हूँ 

सफीनों का साया, लहरों पर सिफ़र हूँ 
जज़्बातों की लहरों का, मैं गहरा बहर* हूँ   (*बहर - सागर)

मैं तुममें छुपा, तुम्हारा ही अक्स हूँ
रंगों की खुशबू में, महकता यादों का घर हूँ 

मसरूफ कम, महरूम इस कदर हूँ
मैं तुम्हारी नज़रों का, मुहब्बत भरा ख़त हूँ

ख्यालों के रंग में रंगता शज़र हूँ
मैं कोई और नहीं, तुममें तुम्हारा सफ़र हूँ 

- - क्षितिज

Friday, 13 December 2019

बालसखा



बालसखा 

मतभेद है मनभेद नही
मैं फिर मिल लूंगा तुमसे
संबंध मेरा ये विच्छेद नही 

तुमसे तुमको तुममें पाया 
तुमने ही ये रंग लगाया 
प्रेम भरे इस जीवन का
राग तुम्ही ने मुझे सुनाया
जीवन है ये कोई खेल नही

मृगमरीचिका से इस जीवन का
कौस्तुभ है अरण्य, दारुण सा 
देख शिखा की विभीषिका का
मन चंचल है तू जाने क्या 
सप्तरंगों का इंद्रधनुष है
कोई बच्चों की ये स्लेट नही 

मतभेद है मनभेद नही
मैं फिर मिल लूंगा तुमसे
संबंध मेरा ये विच्छेद नही 

आते जाते उस शीतल उपवन में
खेल रहे थे, सखा बने तुम
मेलजोल की बात थी सारी 
हमने भी कर दी कुछ अय्यारी
वो दृढ़ लक्ष्यों की बात थी सारी
झूठे सपनो की कोई रेल नही

समय लगेगा, सूझ बुझ से
मुझको मेरे मन से लड़ना 
सब बातों को ढंग से करना 
सीख जाऊँगा फिर तुमसे मिलना 
जीवन की इस उहापोह में
सखा तुम्ही हो और कोई नहीं 

मतभेद है मनभेद नही
मैं फिर मिल लूंगा तुमसे
संबंध मेरा ये विच्छेद नही

- - क्षितिज

Saturday, 7 December 2019

ख्यालों का रेला



ख्यालों का रेला

ख्यालों का रेला रुकता ही नही
मैं बार बार रौंदता हूँ, वो गूँधता ही नहीं

मुझसे करता है वो बेहिसाब मुहब्बत
मैं रोकता हूँ उसे, वो रुकता ही नहीं

हंसते चेहरों की वो झूठी मुस्कुराहट 
सब देखता हूँ, मुझसे कुछ छुपता ही नहीं

अब्र बरसा दे, कुछ शराब मुझ पर भी
आँखों से बहता नीर रुकता ही नही

बहुत कम में महक जाती है, दुनिया किसी की 
वो माहताब सी दुनिया, मैं आफ़ताब का होता ही नही 

मुझसे मेरा साकी परेशां भी है नादां भी
मेरा तिलिस्म उससे कटता ही नही 

मयकदा कह रहा है, अब आ भी जाओ 
परेशां आंखों का सपना, दिल में उतरता ही नही 

इतना कुछ है दुनिया में खुशबू से बना
तेरी खुशबू सा रंग, कंही मिलता ही नही 

ख्यालों का रेला रुकता ही नही
मैं बार बार रौंदता हूँ, वो गूँधता ही नहीं

- - क्षितिज 

Sunday, 1 December 2019

नई किताब


नई किताब

एक चेहरे को पढ़ते पढ़ते यूँ रह जाता हूँ
फिर पढ़ने के लिए उसको नया बना लाता हूँ

वो शजर यादों का महक उठा है तुमसे
यादों के रास्ते उसे अपने घर ले जाता हूँ

वक़्त लगता है चेहरे पढ़ने में मुझे
एक बार पढ़ लूँ तो समझ जाता हूँ 

नई किताब के पन्नो से झाँकती
उसकी वो सुर्ख आंखें 
दर्द छलकता है बहुत
पर आँसू सारे पी जाता हूँ 

मुझसे कहती है किसी की खामोशियाँ
वो चेहरे बहुत पढ़ती है 
बात करने के लिए उससे 
रोज़ उसके घर जाता हूँ 

मुझसे मिलना उसका शिद्दत से
गले लगाना भूल जाता हूँ 
हाथ थामे थामे ही सरे राह
अपने दिल का हाल बता जाता हूँ 

मुझसे मुतमइन है वो इतना 
की उलझ जाती है ज़िन्दगी
रंग साफ भी रहे तो क्या
मैं कालिख अपने दामन पर लगा लाता हूँ

मेरे हुनर से वाकिफ़ है वो बेसबब 
उसको सोच कर ही कुछ लिख पाता हूँ 
उसके रंग से रंग जाती है रौशनाई
अपने अशआर बस उसको ही सुना पता हूँ 

एक चेहरे को पढ़ते पढ़ते यूँ रह जाता हूँ
फिर पढ़ने के लिए उसको नया बना लाता हूँ

- - क्षितिज

Wednesday, 20 November 2019

मैं और तुम



मैं और तुम

अधकच्चे से इन जुमलों की 
अधकच्ची सी कुछ बात रही
तुम कुछ तो मेरे पास रहे
और कुछ मैं तुम में आबाद रही 

आहिस्ता आहिस्ता कटती थी
शाख-ऐ-ज़िन्दगी बर्बाद रही
तुम कुछ तो मुझसे बुझ बैठे
और कुछ मैं तुम में रौशन चराग रही

वो फ़क़त हसीनो का डेरा
तुझसे मिलता था सबका चेहरा
इस गुलिस्तां की आज़ादी की 
हर ज़ोर आज़माइश बेकार रही 

इस मिलने जुलने के फेरे में
रातों की रंगीनी साथ रही 
हम सिगरेट का कश खींच रहे
तू नून-तेल की बात रही 

अधकच्चे से इन जुमलों की 
अधकच्ची सी कुछ बात रही

क्या पहनूँ क्या खरचू तुझ पर 
तू मुझमे भी तो साथ रही 
मेरा कहना कुछ कहना है क्या
ये तेरी मेरी बात रही 

अधनंगे से स्याह बदन पर
जुल्मो की बरसात रही
देख रही थी पूरी दुनिया
बस, कहने की ये बात रही

मुझको मेरा दर्द मिला है
तुझको तेरी याद रही 
आंखों के आगे भी दरिया है
बारिश की क्या बात रही 

अधकच्चे से इन जुमलों की 
अधकच्ची सी कुछ बात रही
तुम कुछ तो मेरे पास रहे
और कुछ मैं तुम में आबाद रही 

- - क्षितिज

Sunday, 17 November 2019

मैं मिसकीन तू सुल्तान



मैं मिसकीन तू सुल्तान 

वो तार तार सी लंबी बातें
बिन ख्वाबों की लंबी रातें
हाथ न आये तारे कितने
चांद सी चमकी तेरी यादें

भूले बिसरे सब बैठे है
मुझसे बोली तेरी आंखें
तुझसे तो नाराज़ नही मैं
फिर क्यों करते ऐसे वादे

किवाड़ों के कान नही है
दीवारों पर परतें ज्यादें
आंख मिला कर तुम भी कर लो
मुझसे अपने दिल की बातें

तेज़ हवा है रूह नही है
मिलती जुलती सारी रातें
आंधी को आने दो फिर से
बारिश बारिश गिरती शाखें 

दो आंखों की बात नही ये
तुझसे मिलती मेरी बाहें 
अब तो कर लो कानाफूसी
मुझ में पलती तेरी सांसें 

मैं मिसकीन इस गांव शहर में
तू सुल्तान सी करती बातें 
मौला कर दे एक नज़र तो
तेरे शहर में ज़िन्दगी काटें 

वो भरम नही, आग है कोई
मुझमें जलती उसकी सांसें 
तू बहते पानी की रौ है
मैं सागर की गहरी खाकें

वो तार तार सी लंबी बातें
बिन ख्वाबों की लंबी रातें
हाथ न आये तारे कितने
चांद सी चमकी तेरी यादें

- - क्षितिज 

•  मिसकीन का अर्थ है निर्धन

Friday, 15 November 2019

हिसाब



हिसाब 

तेरी गिनतियों में, अब मैं कँहा आता हूँ
दूर हूँ तुझसे, और दूर चला जाता हूँ 

ये शहर बदलता है, रोज़-ब-रोज़ मिज़ाज़ अपना 
तुझसे मिलने की फरियाद लिए, मैं यंही ठहर जाता हूँ 

नए दोस्त, नए रंगों में नए मकान से है
हर कोने को सजाने में, बहुत वक़्त लगाता हूँ 

हाँ मैं तुझसे मिलने की ख्वाइश में,
बहुत दूर तलक चला जाता हूँ
यादों के जंगल में बातों की राहों से,
तुझसे मिलता हूँ, बिछड़ता हूँ तुझे बार बार गले लगता हूँ 

तेरी गिनतियों में, अब मैं कँहा आता हूँ

कितनी ही बार, तेरा लिखा पढ़ जाता हूँ
तेरे लिखे हुए खतो को, करीने से सजाता हूँ

मुझसे सम्भलता नही, तुझसे दूरी का ये दरिया
वक़्त के भंवर में, रोज़ नया सफीना ढूंढ लाता हूँ 

तेरी परछाइयाँ, मेरे अक्स से मिलती है रोज़ 
मेरे ख्वाबों में तुझको, हर दफा ये बताता हूँ 

तेरी गिनतियों में, अब मैं कँहा आता हूँ
दूर हूँ तुझसे, और दूर चला जाता हूँ

- - क्षितिज 

Wednesday, 13 November 2019

रंगीन जुराबें



रंगीन जुराबें

मेरी जुराबें उन दरख्तों पर सूखा देना,
चलते चलते ये जंगल फिर रंग न जाए
मेरी कोशिश रहेगी तुझे भुलाने की,
तेरी यादें फिर कंही से बिखर न जाएं 

मुझ में पनाह मांगती है तेरी खुशबुएँ
आंखों से ये दरिया फिसल न जाएं
वो सरहदें राहतों से तारी रहें
इस बार हम मिलने से बिछड़ न जाएँ

मुझसे होता नहीं कमज़ोर बने रहना
वो फिर दिल से उतर न जाएँ
आज़माता है ये आईना मुझे हर रोज़
किसी रोज़ मेरा ये अक्स बदल न जाएं

चुभती है निगाहें आज भी धूप सी 
जलते इस बदन को कोई छाँव मिल न जाएँ
उससे मिलने के लिए खुदा बारिश कर दे
मेरे आँसू उसके गालों पर दिख न जाएं

अब और भी सफर है ज़िन्दगी का
मंज़िल से पहले कदम रुक न जाएं
मेरी जुराबें उन दरख्तों पर सूखा देना,
चलते चलते ये जंगल फिर रंग न जाए

- - क्षितिज

Tuesday, 12 November 2019

खुशबू के कागज़



खुशबू के कागज़ 

हाँ मैं तुम्हारी फिक्र करता हूँ, 
बस इसलिए तुम्हारा ज़िक्र करता हूँ 
मैं तुम हूँ, 
और मैं तुम में ही बसर करता हूँ

रहेगा मयकदे में भी तेरी खुशबू का एहसास, 
ये ग़ज़ल तेरी नज़र करता हूँ 
उस से कह देना, 
ज़िन्दगी का सफर अब उसके बिन तय करता हूँ 

हाँ हूँ मैं आज भी तेरी यादों के साये में, 
अब भी मैं तुझसे मोहब्बत करता हूँ 
खुशबू के कागजों में, 
बन्द गुलाबों को महफूज़ रखता हूँ

मेरे रंगीन अल्फ़ाज़ यूँ महकते नहीं जल्दी,
हर साल उनको नया रंग करता हूँ 
रिश्ते ज़िंदा नहीं बहुत, 
मगर उनमे फासला ज़रूर रखता हूँ 

बे परवाह है मोहब्बत की ज़िन्दगी बहुत,
हर नज़र में दर्द महसूस करता हूँ
वो तोड़ न आये हर बंदिशों को गर,
उनसे मिलने का हर बार कुसूर करता हूँ 

रहे ज़ख्म नए, पर वो दिन पुराने हो
तुझसे मिलने के फिर नए अफ़साने हो
गले लग कर तुझसे, मैं ये जुर्म करता हूँ 
सफीनों में रहता हूँ, और समन्दर से बैर करता हूँ 

हाँ मैं तुम्हारी फिक्र करता हूँ, 
बस इसलिए तुम्हारा ज़िक्र करता हूँ 

- - क्षितिज

Wednesday, 6 November 2019

नर्गिस का वो फूल



नर्गिस का वो फूल 

बरसों का प्यार, अब कँहा हो पाता है
रातें कटती नही,
नर्गिस का वो फूल हमें बहुत याद आता है 

ज़ख्म भी सिये जाएँ, तो आह न निकले
दर्द का रिश्ता, अब उन पुरानी यादों से कँहा हो पाता है 

मुझे सिखाते है कुछ लोग, नई मुहब्बत करना 
अब नए ज़माने का ये तरीका, मुझको कहाँ आता है

वो पहली नज़र का खेल, अब भी ताज़ा है ज़हन में 
उसके खुश्बू का रंग, अब भी मेरे जिस्म को भिगो जाता है 

आज देखा मजलिस में, सितारों का जमघट था
लेकिन मेरे दिल को, चाँद अब भी वो ही नज़र आता है

रुख से नक़ाब हटाना भी, एक हुनर है साकी
फिकरों में बटें, कस्बों से कटे लोगों को ये कँहा आता है 

उस रात कहानी ही अलग थी, दो रूहों की सुखनवर 
जिस्मों का मिलन, ख्वाबों में ही मुमकिन हो पाता है 

तय थी तारीख, हमको मिलना था मय जज़्बात
उसके हौंसलों के पर्वत से, मेरी तकदीर का रुख नहीं मुड़ पाता है 

रहा खाली हाथ, नही मिला उसका साथ
अब मेरे जज़्बातों को, कोई और नही समझ पाता है 

बरसों का प्यार, अब कँहा हो पाता है
रातें कटती नही,
नर्गिस का वो फूल हमें बहुत याद आता है 

- - क्षितिज

Monday, 4 November 2019

ज़िन्दगी की दुकान



ज़िन्दगी की दुकान

वो अभी खोल भी न पाए थे मेरे ख्वाबों की किताब
और उन्होंने मेरे ख्वाबों में आना जाना शुरू कर दिया

रहे फासले बहुत मगर
उन्होंने मेरा दिल चुराना शुरू कर दिया 

कहती रही वो मतलबी आंखे
जा तू किसी और से मिल जा
अब मेरे घर में परिंदों ने आना शुरू कर दिया 

बड़ी एहसान फरामोश है ये ज़िन्दगी की दुकान
अब तो इसने चेहरों पर चेहरा लगाना शुरू कर दिया

ये शहर मेरा मुझसे खफा है
क्यूँ, उस शख्स ने मुझे गले लगाना शुरू कर दिया 

हर ग़ज़ल मैं अच्छी लिखूँ, ज़रूरी नही
मेरी कुछ ग़ज़लों को उसने सजाना शुरू कर दिया 

आवाज़ों का दस्तूर है, दिखाई नही देती
जिस्मो के फासले को, रूह ने मिटाना शुरू कर दिया

वो सच्चा मोती है, मगर सीपी में बन्द
समन्दर ने उसको, किनारे लगाना शुरू कर दिया 

वो अभी खोल भी न पाए थे मेरे ख्वाबों की किताब
और उन्होंने मेरे ख्वाबों में आना जाना शुरू कर दिया

- - क्षितिज 

Saturday, 2 November 2019

लम्हा

लम्हा 

पल पल हर पल बहुत कुछ सिखाता है
मेरी सांसों में तेरी खुशबू को हर पल महकाता है 

ज़िन्दगी की जुस्तजू और सुकून दिल का
वो आइनों की जद्दोजहद, मकानों को घर नही बना पाता है 

दस्तूर-ऐ-वफ़ा भी, रक़ीब है मुहब्बत का
कोई खुल कर मुस्कुराएं, तो ग़मो का साया मिट जाता है

आहिस्ता आहिस्ता सिफ़र होती ज़िन्दगी
कब्र और काबा दोनों यंही नज़र आता है

पल पल हर पल बहुत कुछ सिखाता है

इस शहर की रंगत मयकदे से पूछ
रातें निज़ाम की, और दिन का ख़ुलूस साकी बताता है 

वो किनारे रास्तों के, धुंधले हो जाते हैं
आज भी उस मोड़ पर, कोई यूँ ही ठहर जाता है 

महकती, रंजो-गम की बारिशों में 'हुस्ना'
कातिलों की फिराक में, कोई खुद क़त्ल हो जाता है 

पल पल हर पल बहुत कुछ सिखाता है
मेरी सांसों में तेरी खुशबू को हर पल महकाता है 

- - क्षितिज 

Thursday, 31 October 2019

परिंदा

परिंदा

मेरे पैरहनो में, तू मुझसा लगता है
कंही दूर बैठा एक परिंदा लगता है

अल्फ़ाज़ों की पैमाइश देख, वो मुझसे कहते है
तू मुझे सच्चा भी लगता है, तू मुझे अच्छा भी लगता है

राह-ऐ-मुकद्दर का सफर भी तेरे साथ 
मुझे तू मेरे हर सफर का हमसफ़र लगता है

बेरंग, बदरंग, बदमिजाज सब मुझ जैसा
तू मुझे मेरा रंगीन शज़र सा लगता है

मेरे पैरहनो में, तू मुझसा लगता है
कंही दूर बैठा एक परिंदा लगता है

तिलिस्मी है दुनिया, तिलस्मी तेरी आंखे
खुशबू में लिपटा हुआ, बागे-बबूल सा लगता है

तू मेरा, मैं तेरा, क्या ये भी कहना
आखों में छिपा, सपनो में दिखा तू मेरा ख्वाब लगता है

बड़ी किफायत से छिपाई हर तस्वीर तेरी 
आइनों में रहा मेरा हर अक्स तुझसा लगता है 

मेरे पैरहनो में, तू मुझसा लगता है
कंही दूर बैठा एक परिंदा लगता है

- - क्षितिज

Thursday, 24 October 2019

अपने सपने



अपने सपने

आदतन, मैं जेब में रखता हूँ अपने सपने
कुछ छोटे कुछ बड़े और कुछ बहुत ही अपने 

रंजो गम से दूर, अपने में ही मसरूफ
राज़ से बिखरे, आंख से छिपके
वो तैरते हुए सपने, जो मेरे बहुत ही है अपने

यादों की बातें, और वो बातों में तेरी यादें
खुद से मजबूर, तेरे से दूर वो मेरे अपने सपने

आदतन, मैं जेब में रखता हूँ अपने सपने
कुछ छोटे कुछ बड़े और कुछ बहुत ही अपने

कीमती ही नही, बेशकीमती भी हैं 
रखे है सपने, सहेजे नही
खर्च हुए कुछ, कुछ रखे गुल्लक मे
तुझ को दिए, कुछ तुझसे लिए
मेर तेरे ही नही, हमारे अपने सपने 

बच्चों से बढ़ते, आदतों में मिलते
तन्हाइयों से कहते, बातों में घुलते
परवरिश की है, संजोया है उनको
मुझे आते है रोज़, नए नए सपने 

आदतन, मैं जेब में रखता हूँ अपने सपने
कुछ छोटे कुछ बड़े और कुछ बहुत ही अपने

- - क्षितिज

Monday, 21 October 2019

मिसाल-ऐ-यार




मिसाल-ऐ-यार

तुम्हारी उंगलियों ने छुआ है उन्हें, 
खुशबू तुम में अब भी तारी है
हमे भी मिलना है उनसे,
अब हमारी बारी है 

मिसाल-ऐ-यार का क्या कहना,तेरी महकती आँखों से
मेरे सपनो की आबोहवा, अब भी तुझसे ताजी है

रहेगा साथ तेरा, ये ज़िन्दगी मुझ पर भारी है
अभी तो मैं मिला तुझसे,तुझे मुझ में मिलना बाकी है 

रखो गर्म साँसों को, मेरे सफेद होंठों पे
न तूने मुझसे कुछ कहा, न मुझे तुझसे कुछ कहना बाकी है

तुम्हारी उंगलियों ने छुआ है उन्हें, 
खुशबू तुम में अब भी तारी है
हमे भी मिलना है उनसे,
अब हमारी बारी है 

रख सलीबों में दबा के, मेरे कफ़न की चादर को
मैं तेरा हो न सका, ज़िन्दगी मुझे ये बताती है 

तेरे रहगुज़र की पैमाइश, मेरे पैरहनो पर आती है
उड़े जो आँचल तेरा, खुशबू तेरी ये हवा चुराती है 

वो रास्ते जो तेरे वास्ते, चले थे हम कुछ दूर तलक
रहे साथ मेरे हर वक़्त, मेरी रुबाइयाँ भी गुनगुनाती है 

तुम्हारी उंगलियों ने छुआ है उन्हें, 
खुशबू तुम में अब भी तारी है
हमे भी मिलना है उनसे,
अब हमारी बारी है 

- - क्षितिज 

Friday, 18 October 2019

सवालों का जंगल



सवालों का जंगल

हर सवाल का जवाब खुद सवाल हो जाता है 
कोई मुझे लाजवाब कहे, तो वो बेमिसाल हो जाता है 

मुद्दतें हो गयी किसी को गले लगाए
मैं किसी की परवाह करूँ, तो वो बेपरवाह हो जाता है 

हासिल नही, मुझे दर्द-ऐ-कातिल का राज़
मुझे रखे वो कई पर्दों में, पर खुद बेपर्दा हो जाता है 

हसरत भरी निगाहें उसकी, खुदा की नेमत है
मैं देखूँ अपना अक्स, मुझे वो ही नज़र आता है 

हर सवाल का जवाब खुद सवाल हो जाता है 
कोई मुझे लाजवाब कहे, तो वो बेमिसाल हो जाता है 

मासूम सी ज़िन्दगी में, पतझड़ों का रेला है
मैं समझाता हूँ तुझको, और वो बादल बह जाता है

मैंने देखा हैं, गले लगते कई शजर वीरान हुए
उस जंगल में, रोज़ दरख्तों से बात करने कोई आता है 

क्यों मुझ पर तारी है, तेरी ये खुमारी
हंसते हुए चेहरों को, मुस्कुराना क्यों नही आता है

अब कोई मुझे लाजवाब कहे, तो क्या वो बेमिसाल हो जाता है
सवालों के इस जंगल में, जवाब क्यों सवाल बन जाता है

हर सवाल का जवाब खुद सवाल बन जाता है 
कोई मुझे लाजवाब कहे, तो वो बेमिसाल हो जाता है

- - क्षितिज