मैं मिसकीन तू सुल्तान
वो तार तार सी लंबी बातें
बिन ख्वाबों की लंबी रातें
हाथ न आये तारे कितने
चांद सी चमकी तेरी यादें
भूले बिसरे सब बैठे है
मुझसे बोली तेरी आंखें
तुझसे तो नाराज़ नही मैं
फिर क्यों करते ऐसे वादे
किवाड़ों के कान नही है
दीवारों पर परतें ज्यादें
आंख मिला कर तुम भी कर लो
मुझसे अपने दिल की बातें
तेज़ हवा है रूह नही है
मिलती जुलती सारी रातें
आंधी को आने दो फिर से
बारिश बारिश गिरती शाखें
दो आंखों की बात नही ये
तुझसे मिलती मेरी बाहें
अब तो कर लो कानाफूसी
मुझ में पलती तेरी सांसें
मैं मिसकीन इस गांव शहर में
तू सुल्तान सी करती बातें
मौला कर दे एक नज़र तो
तेरे शहर में ज़िन्दगी काटें
वो भरम नही, आग है कोई
मुझमें जलती उसकी सांसें
तू बहते पानी की रौ है
मैं सागर की गहरी खाकें
वो तार तार सी लंबी बातें
बिन ख्वाबों की लंबी रातें
हाथ न आये तारे कितने
चांद सी चमकी तेरी यादें
- - क्षितिज
• मिसकीन का अर्थ है निर्धन

No comments:
Post a Comment