Wednesday, 20 November 2019

मैं और तुम



मैं और तुम

अधकच्चे से इन जुमलों की 
अधकच्ची सी कुछ बात रही
तुम कुछ तो मेरे पास रहे
और कुछ मैं तुम में आबाद रही 

आहिस्ता आहिस्ता कटती थी
शाख-ऐ-ज़िन्दगी बर्बाद रही
तुम कुछ तो मुझसे बुझ बैठे
और कुछ मैं तुम में रौशन चराग रही

वो फ़क़त हसीनो का डेरा
तुझसे मिलता था सबका चेहरा
इस गुलिस्तां की आज़ादी की 
हर ज़ोर आज़माइश बेकार रही 

इस मिलने जुलने के फेरे में
रातों की रंगीनी साथ रही 
हम सिगरेट का कश खींच रहे
तू नून-तेल की बात रही 

अधकच्चे से इन जुमलों की 
अधकच्ची सी कुछ बात रही

क्या पहनूँ क्या खरचू तुझ पर 
तू मुझमे भी तो साथ रही 
मेरा कहना कुछ कहना है क्या
ये तेरी मेरी बात रही 

अधनंगे से स्याह बदन पर
जुल्मो की बरसात रही
देख रही थी पूरी दुनिया
बस, कहने की ये बात रही

मुझको मेरा दर्द मिला है
तुझको तेरी याद रही 
आंखों के आगे भी दरिया है
बारिश की क्या बात रही 

अधकच्चे से इन जुमलों की 
अधकच्ची सी कुछ बात रही
तुम कुछ तो मेरे पास रहे
और कुछ मैं तुम में आबाद रही 

- - क्षितिज

No comments:

Post a Comment