Monday, 28 March 2022

तन्हाई


तन्हाई

तन्हाई से अच्छा कुछ नहीं
तन्हाई से सच्चा कुछ नहीं 

मुझे किताबे पढ़ना अच्छा लगता है
तुमको किताबे छूना
मुझे तुमको छूना अच्छा लगता है
तुमको मुझे पढ़ना

आंखों की बाते रातों में करते हैं
चल सखी आज जी भर जी जाते हैं

मिल जाते है आकाश धरा से
क्षितिज को ढूंढ लाते हैं
कुछ कह कर भी 
कुछ चुप से
हम यूँ ही रह जाते हैं
तन्हाई को ओढ़ बिछा कर
खुशबू रंग लगाते हैं
चल सखी आज यूँ ही
घूम टहल कर आते हैं

पर्वत की चोटी से उतरे
सूरज से ढल जाते हैं
नीम की छांव में बैठे
पंछी जाने कब उड़ जाते हैं
झरोखों सा स्याह अंधेरा
घर को फिर घर बनाते है
चल सखी आज यूँ ही
कुछ तू तू मैं कर आते हैं

सांझ ढली घर आये पीहू को
दिल से गले लगाते हैं
चाय की प्याली में
सपनो के बिस्कुट
फिर डुबो कर खाते हैं
रस्ता लम्बा सफर है छोटा
चल हाथ पकड़ सो जाते हैं
नन्हे हाथों की मुट्ठी को
सपने नये दिखाते है
चल सखी आज यूँ ही
नन्हे ख्वाबों का घर सजाते हैं

आंखों की बाते रातों में करते हैं
चल सखी आज जी भर जी जाते हैं
@क्षितिज


 

Saturday, 26 March 2022

आफती परिंदे



आफती परिंदे

मुझे, मुझसे मिलाने वाला 
कोई तो हो मुझे चाहने वाला

मेरा अक्स ढूंढता है, किसे यूँ ही
मेरे साथ हो जो, रात जागने वाला

ये आफती परिंदे, आसमां भर जाते है
कोई तो चाहिए, सागर से प्यास बुझाने वाला 

रूह का ख्वाब, दर्द जानता है
मुझे नहीं मिलता, कोई गले लगाने वाला 

रास्ते ख्वाबों के, चाहतों से गुजरते हैं 
कोई कँहा है, मेरी तबियत का रंग बताने वाला

अब कुछ यूँ हो भी जाये, मेरे आशियाने का सफर
तू मुझे मिले, मेरी राह बताने वाला

रंग-ओ-जोश का ज़ुनू ही ऐसा है
कोई अय्यार हो, बाज़ार-ऐ-हुस्न सजाने वाला 

तस्वीरों की पैमाईश, तकदीर नहीं होती
कोई दिल मे छुपाता है, मुहब्बत चाहने वाला 

मुझे, मुझसे मिलाने वाला 
कोई तो हो मुझे चाहने वाला
@क्षितिज