Monday, 10 November 2025

समन्दर


समन्दर 


कोई अच्छी किताब जो याद आती है

इश्क में अक्सर वो बार बार पढ़ी जाती है


जो टूट जाते है इश्क से लड़ते लड़ते

हर्फ दर हर्फ पन्नों से उनकी खुशबू आती है


टूटती बिखरती मोतियों सी बाते और राते

ग़ज़ल कहानी सब ऐसे ही लिखी जाती है


शाइस्ता नज़रों का कमाल बवाल है

अक्सर चुप रह कर भी सब कह जाती हैं


कोई अच्छी किताब जो याद आती है

इश्क में अक्सर वो बार बार पढ़ी जाती है


मुझे मालूम है तू बोलती बहुत है

पर तेरी खामोशी मुझे बहुत याद आती है


रख नज़र समन्दर के उरूज़ पर

बहक जाए गर ये आंखे तो रूठ जाती है 


लम्हा लम्हा कटती ये जिन्दगी

उसके आने पर बस यूँ ही गुज़र जाती है 


कोई अच्छी किताब जो याद आती है

इश्क में अक्सर वो बार बार पढ़ी जाती है


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल


 

Monday, 28 July 2025

कांच की स्याही

 



कांच की स्याही

तुम गौर करना हंसने हंसाने में
मैं महकता मिलूंगा मयखाने में


शराब की औकात क्या जो 
गम गलत करें
कांच की स्याही से लिखूंगा 
गज़ल पैमाने में


अब उतरता नहीं लहू 
इन आंखों में
फुर्सत मिलती कहां है
किताबखाने में 


लफ्ज़ रोज़ दर रोज़ 
दरख्वास्त करते हैं
आज भी वो नहीं आया
मिलने मिलाने में


दरख़्तों की बारिशें समन्दर 
में कुछ यूं हुई
बस्तियां डूबी कश्तियों के
आने जाने में 


महकना सितारों के बस 
की बात कहाँ 
इत्र भी चमकता है
लगने लगाने में 


रोज की कोशिशें
पसीने से सराबोर हुई
किस्मत बैठी है
सजने सजाने में


तुम गौर करना हंसने हंसाने में
मैं महकता मिलूंगा मयखाने में


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल


Wednesday, 4 June 2025

सांसों का रंग

 


सांसों का रंग

अब तो यूँ लगने लगा है

साथ कोई चलने लगा है


हाथों में हाथ डाल

सपनो में रात डाल

कोई रोज मिलने लगा है


अब तो यूँ लगने लगा है

साथ कोई चलने लगा है 


दिन मिसरी सा मीठा 

रात नमकीन दीवानी है

प्रेम रस घुलने लगा है

सांसों का रंग बदलने लगा है


अब तो यूँ लगने लगा है

साथ कोई चलने लगा है


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल 


Wednesday, 16 April 2025

चलो एक कहानी लिखते हैं

 


चलो एक कहानी लिखते हैं


चलो एक कहानी लिखते हैं

एक तुम्हारी एक मेरी 

जवानी लिखते हैं 

याद आए कोई बात

पुरानी लिखते हैं

चलो एक कहानी लिखते हैं


है फ़लसफों का ये दौर

बात कोई रूमानी लिखते है

जंग लड़ी थी मैने तुमने

जीत की निशानी लिखते है

चलो एक कहानी लिखते हैं


मुकर्र मुवक्किल, महजबी था

कचहरी की बयानी लिखते है

तुमको दिखाएं वो जगह, जहां

दीवारों पर निशानी लिखते हैं

चलो एक कहानी लिखते हैं


अभी दूर है वो, करीब आने को

पुरानी धुनें नूरानी लिखते है

सांसों की गर्मी, आंखों की नरमी

सब जबानी लिखते हैं

चलो एक कहानी लिखते हैं


मजबूरियां क्या थी जो खत्म न हुई

साफ पानी में आग दीवानी लिखते है

रोशन है आज भी यादें

तेरी मेहरबानी लिखते हैं

चलो एक कहानी लिखते हैं


ये वक्त की आफत है

बातें, लम्बी दीवानी लिखते है 

वो नाराज़ भी रहे तो क्या

हंसी, खुशबू, गुस्सा तूफानी लिखते हैं

चलो एक कहानी लिखते हैं


वक्त बेवक्त उसका यूं याद आना

खू की रवानी लिखते है

मजबूर मारूफ मुहब्बत की

दास्तां पुरानी लिखते हैं

चलो एक कहानी लिखते हैं


चलो एक कहानी लिखते हैं

एक तुम्हारी एक मेरी 

जवानी लिखते हैं

@क्षितिज #तुम्हारेख्याल

Sunday, 23 February 2025

तुमसे मिलने आता हूं


अच्छा तुम हार जाओ 

मै जीत जाता हूं

एक बार और 

तुमसे मिलने आता हूं


कभी यूं गले लगाओ

दिल बहलाओ 

तुम मुझे रुलाओ

मै तुम्हे रुलाता हूं


रात से पहले दिन उगाओ

मेरे ख्वाबों में रोज़ आओ

तुम मुझे सताओ 

मैं तुम्हे सताता हूँ 


अच्छा तुम हार जाओ 

मै जीत जाता हूं


आँखों के दरम्यान

ख्वाब बहुत है

तुम ज़िन्दगी खींच लाओ

मै तुम्हे लाता हूँ 


बस एक बार और 

मै तुमसे मिलने आता हूं


शहर जंगल हुए

खुशबू बेहिसाब है

यूँ हाथ लगाओ

मै तुम बन जाता हूं


अच्छा तुम हार जाओ 

मै जीत जाता हूं


मुझे बेइंतहा मुहब्बत है

तुम से

तुम मुझे बताओ

मै तुम्हे बताता हूं 


सफर खत्म होने को

देहरी पर मजमा लगा है

तुम हाथ लगाओ

मैं कान्धा लगाता हूं


बस एक बार और 

मै तुमसे मिलने आता हूं


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल


 

Saturday, 15 February 2025

कोई बवाल चल रहा है



कोई बवाल चल रहा है

कोई बवाल चल रहा है
बस यूं ही कुछ दिनों से
एक सवाल चल रहा है 

याद है तेरा भूलना मुझे
बस हिसाब चल रहा है
बात कर ले एक बार मुझसे
समन्दर में तूफान चल रहा है

एक सवाल चल रहा है

नहीं करूंगा ये गजल पूरी 
तेरा ख़्याल चल रहा है 
आंख ने जी भर देखा नहीं
और तू बेमिसाल चल रहा है

कोई बवाल चल रहा है

चल भूल जाता हूँ तेरी आदतें
जरूरतों का विसाल चल रहा है
मेरे मुताबिक नहीं उसकी रहमतें
हसरतों का जंजाल चल रहा है

बस यूं ही कुछ दिनों से
एक सवाल चल रहा है

कोई बवाल चल रहा है


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल


 

Monday, 3 February 2025

जब तू निशस्त्र आयेगा

 


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा
तब ही अमृत का रस पाएगा


घुटने टेक धरा पर तू
स्वर्ग को यहीं पाएगा
सभी कलाओं में सम्पूर्ण
नटराज तुझे नृत्य सिखाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


धर अपने अभिमान को
तू क्रोध से रौंदा जाएगा
तृप्त हुई शिखाओं से
यूँ बेताल न मुक्ति पाएगा
यक्ष प्रश्न है खड़ा बड़ा
क्या अभिमन्यु फिर मारा जाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


देख जरा इन ग्रहों को
ये परिक्रमा पूरी कर पाएगा
समय बड़ा है आयु का
कैलाश पति फिर न आयेगा
तुझमें मुझमें हम सब में
बस वो ही नीलकण्ठ कहलाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल