Monday, 9 November 2020

मैं तुम्हारा नही हूँ

 



मैं तुम्हारा नही हूँ 


अब मुझसे डरना मत

मैं तुम्हारा नही हूँ

छोड़े जा रहा हूँ 

इस मौसम को

अब तुम्हारा सहारा नही हूँ 


खुशियों की मासूमियत

आंखों से बहती है

वो जो कहती थी कल

आज वो मुझमे रहती है

मैं तन्हा हूँ मगर

आवारा नहीं हूँ


अब मुझसे डरना मत

मैं तुम्हारा नही हूँ


वाकिफ़ नही कोई

तिलिस्म है घड़ी का

इस पल हूँ तुम्हारा

कल तुम्हारा नही था

घूमता हूँ बहुत मगर 

बंजारा नही हूँ 


अब मुझसे डरना मत

मैं तुम्हारा नही हूँ


@क्षितिज