Monday, 30 September 2019

चेहरा

चेहरा

वो पहिये की तरह घूम जाती है ज़िंदगी
किसी का चेहरा देखूँ, तो बहुत याद आती है ज़िंदगी

ख्वाइशें भी होती हैं, आजमाइशें भी होती हैं
बेपनाह मुहब्बत के साथ जी जाती है ज़िंदगी

यूँ तो तकल्लुफ भी बे-तकल्लुफ हो जाता है
जब उसके होंठों पर मुस्कुराती है ज़िंदगी

किसका चेहरा देखना बाकी तेरा चेहरा देखकर
यूँ तो कई चेहरों को साथ लेकर चली है ये ज़िंदगी

वो पहिये की तरह घूम जाती है ज़िंदगी
किसी का चेहरा देखूँ, तो बहुत याद आती है ज़िंदगी

शमा- परवाने, लैला- मजनूं  कितने तो किस्से है
एक मेरी भी कहानी साथ लेकर चली है ज़िंदगी

है ये सागर सी शांत और फैली आकाश सी
जैसे कोई तूफां की आहट देती हो ये ज़िंदगी

वक़्त बताता है की अब तेरा सफर पूरा हुआ सुख़नवर
तब हाथ से रेत की मानिन्द फिसल जाती है ये ज़िंदगी

वो पहिये की तरह घूम जाती है ज़िंदगी
किसी का चेहरा देखूँ, तो बहुत याद आती है ज़िंदगी

-- क्षितिज 

Friday, 27 September 2019

उफ़क़

उफ़क़ 

जाने क्यों तुझे सोचना, आसां नहीं
जब आइनों ने रुख मोड़ा, तेरा तस्सवुर मुझे सँवार गया

हद-ऐ-ज़िन्दगी की फिराक में
मेरी कश्तियों को डुबो कर, वो समन्दर मेरा बहा गया

मिराज़ ज़िन्दगी का तोड़े कौन
उसे थी तलब रात की, वो जुगनू मेरे उड़ा गया 

रख रकीब अपने साथ मगर
वो होंसलों की रुबाइयों में, गर कलमा कोई सुना गया

जब आइनों ने रुख मोड़ा, तेरा तस्सवुर मुझे सँवार गया

मैं देखता उस सुखनवर को
जो ढूंढ दे तस्वीर मेरी, वो उंगलियों में हासिल धड़कनें भी सुना गया

वो सही चला था, तेज़ नही
रख नज़र अपनी इस शहर पर, जो रोशनी में तेरी फिर नहा गया

तेरी शाम-ऐ-मयकदा हसीं बहुत
तू हाल-ऐ-दिल पर लिखा कर, वो दर्द रिन्दों का मुझे फिर सुना गया 

जाने क्यों तुझे सोचना, आसां नहीं
जब आइनों ने रुख मोड़ा, तेरा तस्सवुर मुझे सँवार गया 

- - क्षितिज 

Thursday, 26 September 2019

मुस्कुराते होंठ

मुस्कुराते होंठ

मुस्कुराते हुए होठों पर तेरी हंसती हुई आँखें
याद आती है मुझे तेरी वो सारी बातें |

तेरी हाथों की जुम्बिश, तेरी ज़ुल्फ़ों का साया
तेरा मेरे से लिपट कर, फिर मुझको ही सताना |

भीगी हुई पलकें और छलके हुये सपने
रोज़ मुझको अपनी मुहब्बत का नया रंग दिखाना |

सपनो के मोती, वादों के धागे से बांधना
तुझे आता हैं मुझ रूठे को पल भर में मनाना |

तेरी मीठी वो बोली और चूड़ियों की छनछन
मेरे घर के आँगन में आये खुशियों का नज़राना |

वो तेरी महक मेरी सांसों में बसना
मेरी ज़िंदगी में आना, मेरे घर को सजाना |

मुस्कुराते हुए होठों पर तेरी हंसती हुई आँखें
याद आती है मुझे तेरी वो सारी बातें |

-- क्षितिज 

ज़िंदगी

ज़िंदगी

दो पहियों की गाड़ी है ये ज़िंदगी
मिंया, बीबी और साली हैं ये ज़िंदगी |

वो लाल रेशमी सलवार सूट वाली लड़की
हसीनों की कव्वाली हैं ये ज़िंदगी |

फकीर मस्त है अपनी मस्ती में
जुमे की नमाज़ और गंगा स्नान है ये ज़िंदगी |

दाढ़ी वाले बाबा आते है बच्चों को डराने
नानी की कहानियां, हिदायतें दादी की हैं ये ज़िंदगी |

उस लाल स्वेटर को जो पहनूँ मैं
बड़े प्यार से कांधे पर सर रख देती हैं  ये ज़िंदगी |

आँखों के सपनों से चलती
हाथों की लकीरों में बटती हैं ये ज़िंदगी |

जूझते हुए कई परेशानियों से
कुछ ख़ुशी के पलों को समेटे है ये ज़िंदगी |

दो पहियों की गाड़ी है ये ज़िंदगी
मिंया, बीबी और साली हैं ये ज़िंदगी |

 -- क्षितिज 

Wednesday, 25 September 2019

रिन्दों की दुआ

रिन्दों  की  दुआ

रिन्दों ने उठा कर हाथ ये दुआ मांगी है
मयखाने में न हो शराब कम जाम बाकी है |

हैं गम क्या दुनिया में बेहद कम
जो आज की शाम मयखाने खाली हैं |

ये सही की आज टूटा है मेरा दिल
पर क्या दुनिया रक़ीबों से खाली है |

रिन्दों ने उठा कर हाथ ये दुआ मांगी है
मयखाने में न हो शराब कम जाम बाकी है |

ज़बीं पर लिख दे कोई नाम मेरे दिलबर का
जिसने ये चोट मेरे दिल पर मारी है |

आज तो सितारे भी नहीं आये मिलने चाँद से
रात खिसकती हैं खामोश सी अँधेरी काली है |

रिन्दों ने उठा कर हाथ ये दुआ मांगी है
मयखाने में न हो शराब कम जाम बाकी है |

कोशिश करता हूँ याद आने वालों को भूल जाने की
बात बनती ही नहीं बिगड़ जाती है |

कोई कर दे मेरी हौसला अफ़ज़ाई पीठ थपथपा कर
जज़्बातों के इस समन्दर में छोटी सी कोई कश्ती भी नहीं बाकी है |

रिन्दों ने उठा कर हाथ ये दुआ मांगी है
मयखाने में न हो शराब कम जाम बाकी है |

- - क्षितिज 

Tuesday, 3 September 2019

मैगी


मैगी

क्या ऐसा हो सकता है, की मैं तुम्हारे घर आऊँ
तुम्हारे हाथ से, तुम्हारे कमरे में बैठ कर मैगी खाऊँ

ओर फिर वो हमारी, मैगी सी लंबी बातें
न कटने वाली, वो सूंदर रातें

तुम्हारे आगोश में, अपना सर छुपाऊं
तुमसे पूछुं, तुमको बताऊँ

वो मैगी की महक, अल्फ़ाज़ों की लरज़िश
कॉफी का मग, और मैं तुम्हारा हमनिवाला बन जाऊँ

क्या ऐसा हो सकता है, की मैं तुम्हारे घर आऊँ

तेरी खुशबू से महके उस कमरे में,
क्या मैं भी कुछ पल बिताऊं
मुझ में बाकी हर ख्वाब,
जो तुमसे सजाऊं

क्या ऐसा हो सकता है, की मैं तुम्हारे घर आऊँ
तुम्हारे हाथ से, तुम्हारे कमरे में बैठ कर मैगी खाऊँ

--क्षितिज

आगोश

आगोश

मैं रोज़ तेरी यादों में उलझ जाता हूँ
तेरे ख्यालों के साथ तुझे भी बुलाता हूँ 

आंखों से होती है बारिश भी बहुत 
पर खुशबू से तेरी अपने को सजाता हूँ 

हाँ, मैं रोज़ तेरी यादों में उलझ जाता हूँ 

उफनते जज़्बात, और वो धड़कता दिल
अपनी तन्हाइयों में भी तुझे सुन पाता हूँ 

हाँ, मैं रोज़ तेरी यादों में उलझ जाता हूँ 

तेरे आगोश का वो मखमली अहसास
मेरे सीने पर रखा वो तेरा हाथ
तेरे चेहरे के वो रूमानी ख्यालात 
ज़िन्दगी से बस यही चाहता हूँ

हाँ, मैं रोज़ तेरी यादों में उलझ जाता हूँ 

मैं रोज़ तेरी यादों में उलझ जाता हूँ
तेरे ख्यालों के साथ तुझे भी बुलाता हूँ 

क्षितिज