Monday, 20 May 2019

मसरूफियत

मसरूफियत

इतनी भी मसरूफियत क्या,
की हम अपनो को भुला दे
मासूम निशानियों को यूं, दिलों से मिटा दें

रहें तेज़ वक़्त से, की हर मकाम भूला दें
मौजों में सिमट जाएं, समंदर को पनाह दें

मिटते नही दाग, सीने में लगी आग
वो मेरे जज़्बात, कंही आग न लगा दें

इतनी भी मसरूफियत क्या,
की हम अपनो को भुला दे
मासूम निशानियों को यूं, दिलों से मिटा दें

तबियत नही की, रकीब को बता दें
मुसलसल ज़िन्दगी में, हर फेहरिस्त मिटा दें

आइनों के पैमाने, नज़रो के झरोखे
मसरूफियत ऐसी, ये सब लगे धोखे

इतनी भी मसरूफियत क्या,
की हम अपनो को भुला दे
मासूम निशानियों को यूं, दिलों से मिटा दें ।

-- क्षितिज