तेरा साथ
क्या कहूँ किस से कहूँ
तेरी खुशबू अपनी सांसों मे हमेशा कैद रक्खूं तेरे साथ रहूँ तुझे प्यार करूँ |
जब चले जिंदगी तेज़
तेरा हाथ थाम कर चलूं |
गर रुक्ख बदले इन हवाओं का
तेरे लिए इन को मोड़ दूँ |
इतना संजीदा है तेरा प्यार
खामोश पानी पर जैसे कागज़ की कश्ती रक्खूं |
तेरे आँखों के मोती बिखर न जायें कंही
गर हो मुझसे कोई गलती तेरे साथ मै न रहूँ |
क्या कहूँ किस से कहूँ
तेरी खुसबू अपनी सांसों मे हमेशा कैद रखूं |
मेरे हाथों की लकीरें सिर्फ तेरा नाम लिखती है
मेरी छोटी सी दुनिया मे बस तेरी ही इबादत करूँ |
रात सरक जाये दिन का उजाला आये
सूरज की पहली किरण मे तेरा ही चेहरा देखूं |
क्या कहूँ किस से कहूँ
तेरी खुशबू अपनी सांसों मे हमेशा कैद रक्खूं|
उस तेज़ धूप ने लिखा था तेरा नाम बादलों पर
एक परिंदे ने रंग बिखेरा था मेरे असमान पर |
- - क्षितिज