कल रात
कल रात एक पेड़ से लग कर रोया था
उसकी शाखों पर रात सोया था |
तेज़ हवाओं ने जब जगाया मुझे
अपने पैरहनो को अपने आंसुओं मे भिगोया था |
शहर की तेज़ चलती ज़मीन को छोड़कर
गाँव की रुकी मिटटी मे एक नन्हा पौधा बोया था |
हर शजर ने मुझसे हाथ मिलाया था
जब उसका हाथ छोड़ते हुए मे रोया था |
कल रात एक पेड़ से लग कर रोया था
उसकी शाखों पर रात सोया था |
- - क्षितिज
No comments:
Post a Comment