एतबार
मुझ पर एतबार करे क्यों कोई
मुझ से फिर प्यार करे क्यों कोई |
मै नहीं रहा अब अपना
मुझे फिर से बेज़ार करे हर कोई |
कश्तियाँ भी बह चली प्यार के सागर मे
साहिलों के रास्ते लहर चले कोई |
कोहरे की चादर मे लिपटे है मेरे सपने
हर बार मेरे सपने तोड़े कोई |
अभी ताज़ा ही है रोशनाई पन्नो पर
मेरी लिखावट फिर पढ़ें क्यों कोई |
मैंने सितारों से चमकना सीखा था
चाँद बनकर बुलाता है हर कोई |
कितना चलूँ और किस से मिलूँ
अब नहीं मिलता उस जैसा दूसरा कोई |
मुझ पर एतबार करे क्यों कोई
मुझ से फिर प्यार करे क्यों कोई |
मै नहीं रहा अब अपना
मुझे फिर से बेज़ार करे हर कोई |
- - क्षितिज
No comments:
Post a Comment