निगाह-ऐ-खंजर
अब हुस्न की बात लहू से लिखी जाएगी
निगाह-ऐ-खंजर से फिर दिल तराशे जायेंगे
मुकम्मल होगी मेरी जिन्दगी
जब वो मेरे पास आयेंगे
खुश्क हवाओं में तेरी वो सुर्ख खुशबू
लाल मोजो पर फिर नीले गुलाब सजाये जायेंगे
कश्तियाँ पर्वतों पर चलती तो उड़ भी पाती
मयस्सर होती शराब तो होठों की क्या कमी थी
मेरे जवाबों के सवाल क्या वो सुन भी पायेंगे
गले लग कर कब तक मुझे यूँ ही रुलायेंगे
निगाह-ऐ-खंजर से फिर दिल तराशे जायेंगे
मुझे तस्वीर की दरकार थी
वो खुद आ गया
राहे-जुनून में वो रास्ता दिखा गया
रंजिश के लिये फिर नये मकाम बनायेंगे
सर्द रिश्तों में क्या वो फिर मुहब्बत आजमायेंगे
निगाह-ऐ-खंजर से फिर दिल तराशे जायेंगे
अब मैं रुक चुका हूँ पत्थरों के सहारे
आग लगी है उस समन्दर के किनारे
बहते पानी मे वो क्या हाथ बढ़ायेंगे
गुलाबी रिबन को क्या फिर वो सजा पायेंगे
निगाह-ऐ-खंजर से फिर दिल तराशे जायेंगे
नम है निगाहें, गम ज़िन्दगी का
हाथ स्याह हैं लहू बन्दगी का
मुझे कब तक वो अपनी तस्वीर दिखायेंगे
मेरी तासीर से यूँ ही धोखा खायेंगे
निगाह-ऐ-खंजर से फिर दिल तराशे जायेंगे
अब हमसफ़र नही रक़ीब चाहिये
मुझे मेरा दिलनशीं हबीब चाहिये
वो जिसके सीने में हम राज़ बन जायेंगे
बातों में नहीं सपनो में तो ज़रूर आयेंगे
निगाह-ऐ-खंजर से फिर दिल तराशे जायेंगे
अब हुस्न की बात लहू से लिखी जाएगी
निगाह-ऐ-खंजर से फिर दिल तराशे जायेंगे
@क्षितिज
