वो गिरते रहे खेंच कर एक मजबूत दीवार
अब दिखती नही वो आँखे मुझे बार बार
छतों में दूरियां कुछ यूँ बढ़ गयी
कैंची काटे कपड़ा और आवाज़ आये इस पार
तेज़ रहा वो खून के उबाल का दौर
चौखट पार से उसे माँ याद आती हर बार
मेरे सुकून में उसकी फरमाइशें है
वो हाथ तो रख देता मेरे कान्धे पर एक बार
वो गिरते रहे खेंच कर एक मजबूत दीवार
अब दिखती नही वो आँखे मुझे बार बार
अब बोझ हुआ जाता है ये सफर
क्यूँ लेता है तू मेरे इम्तहान लगातार
नज़र का फेर था तू मेरा शेर था
आ चल नाप आये इस शहर का कारोबार
अब रुख़सत भी कर इस ज़ोर आज़माइश को
लग जा गले तू ही तो है मेरा यार
वो गिरते रहे खेंच कर एक मजबूत दीवार
अब दिखती नही वो आँखे मुझे बार बार
@क्षितिज

