कोई ज़रूरी नहीं हर बार मुलाकात हो
वो बात हो वो साथ हो
मिलना मजबूरी नहीं मेरी
बस मेरा चेहरा तुझे याद हो
सब ख्वाइशें थी जो सितारें बन कर बरस गयी
साथ रही नदी जो साहिल से लगकर चली गई
पर्वतों की बात हो
काश की तुम मेरे साथ हो
दरख्तों से गुजरती वो लाल शाम
तेरे कंधों पर रखे वो हज़ार काम
मुश्किल नही की तेरा साथ हो
बस एक बार तेरी मेरी बात हो
रुखसती ख्वाबों की
बात तेरे मेरे जज़्बातों की
तेरी नज़र का सवाल हो
तुम खुशबू कमाल हो
चाँद भी नीली पत्तियों में खिलता है
मेरा सूरज तेरी आँखों मे चमकता है
सिवा तेरे सबको सबकुछ दिखता है
मेरा भरम तेरा खिताब हो
तेरे दिल का भी मेरे जैसा हाल हो
कोई ज़रूरी नहीं हर बार मुलाकात हो
वो बात हो वो साथ हो
मिलना मजबूरी नहीं मेरी
बस मेरा चेहरा तुझे याद हो
@क्षितिज

No comments:
Post a Comment