Tuesday, 19 July 2022

तो अब

 







तो अब

अच्छा तो अब तुम हमें यार कहोगे
हमारे दिल मे रहोगे
हमसे प्यार करोगे

ओह तो अब आँखों से बातें होंगी
रात, सपनों में मुलाकातें होंगी

अच्छा तो अब दीदार-ऐ-यार होगा
महफ़िल सजेगी 
आईनों का इस्तकबाल होगा

ओह तो अब शमां बुझ जायेगी
रात यूँ तसल्ली से न बीत पायेगी

अच्छा तो अब रंगरेज़ रिवायत होगी
दुशाले महकेंगे
दुछती खिलखिलायेगी

ओह तो अब इत्र की बारिश होगी
नाराज़ मेरी सब सिफारिश होंगी

अच्छा तो अब बंधन छूटेंगे
आँखों से आँसू
लबों से अशआर फूटेंगें

ओह तो अब फिर रुसवाई होगी
साथ छूटेगा और तबाही होगी

अच्छा तो अब बस न रहेगा
समय दूर खड़ा
हम पर यूँ ही हँसता रहेगा

ओह तो अब कहानी खत्म होगी
हम मिलेंगे नहीं जवानी खत्म होगी

अच्छा तो अब तुम हमें यार कहोगे
हमारे दिल मे रहोगे
हमसे प्यार करोगे
@क्षितिज

No comments:

Post a Comment