परिंदा
मेरे पैरहनो में, तू मुझसा लगता है
कंही दूर बैठा एक परिंदा लगता है
अल्फ़ाज़ों की पैमाइश देख, वो मुझसे कहते है
तू मुझे सच्चा भी लगता है, तू मुझे अच्छा भी लगता है
राह-ऐ-मुकद्दर का सफर भी तेरे साथ
मुझे तू मेरे हर सफर का हमसफ़र लगता है
बेरंग, बदरंग, बदमिजाज सब मुझ जैसा
तू मुझे मेरा रंगीन शज़र सा लगता है
मेरे पैरहनो में, तू मुझसा लगता है
कंही दूर बैठा एक परिंदा लगता है
तिलिस्मी है दुनिया, तिलस्मी तेरी आंखे
खुशबू में लिपटा हुआ, बागे-बबूल सा लगता है
तू मेरा, मैं तेरा, क्या ये भी कहना
आखों में छिपा, सपनो में दिखा तू मेरा ख्वाब लगता है
बड़ी किफायत से छिपाई हर तस्वीर तेरी
आइनों में रहा मेरा हर अक्स तुझसा लगता है
मेरे पैरहनो में, तू मुझसा लगता है
कंही दूर बैठा एक परिंदा लगता है
- - क्षितिज







