ये बोझिल सा कोट, और उस पर ये कसी हुई टाई
मौका है मीटिंग का, और कुछ को लगता हूँ मैं कसाई
वो रवायतें दफ्तर की, या ज़िन्दगी का कोई फ़लसफ़ा बाकी
मुझे देख कर यूँ सहमना किसी का, और किसी ने मुझसे नज़र चुराई
हर फ़न में माहिर वो, करता मुझसे रुसवाई
दफ्तरों के कागज़ों पर, लिखता नित नई रुबाई
दफ्तर सी ज़िन्दगी, या ज़िन्दगी सा दफ्तर
कुछ आफत मेरी थी, और कुछ किसी ने भिजवाई
ये बोझिल सा कोट, और उस पर ये कसी हुई टाई
हवा सरीखी बातें, और वो कागज़ की लड़ाई
किसी ने कुछ कहा, और किसी ने चाय की प्याली सरकाई
वो रास्ते, शाम के महकने लगे
लड़ते लड़ते, हमने दोस्ती भी पूरी निभाई
आज का दिन हुआ पूरा, शाम होने को आई
कल फिर नया कोट, और उस पर कसी नई टाई
ये बोझिल सा कोट, और उस पर ये कसी हुई टाई
मौका है मीटिंग का, और कुछ को लगता हूँ मैं कसाई
-- क्षितिज तुम्हारे ख्याल - - youtube चैनल

No comments:
Post a Comment