अपने सपने
आदतन, मैं जेब में रखता हूँ अपने सपने
कुछ छोटे कुछ बड़े और कुछ बहुत ही अपने
रंजो गम से दूर, अपने में ही मसरूफ
राज़ से बिखरे, आंख से छिपके
वो तैरते हुए सपने, जो मेरे बहुत ही है अपने
यादों की बातें, और वो बातों में तेरी यादें
खुद से मजबूर, तेरे से दूर वो मेरे अपने सपने
आदतन, मैं जेब में रखता हूँ अपने सपने
कुछ छोटे कुछ बड़े और कुछ बहुत ही अपने
कीमती ही नही, बेशकीमती भी हैं
रखे है सपने, सहेजे नही
खर्च हुए कुछ, कुछ रखे गुल्लक मे
तुझ को दिए, कुछ तुझसे लिए
मेर तेरे ही नही, हमारे अपने सपने
बच्चों से बढ़ते, आदतों में मिलते
तन्हाइयों से कहते, बातों में घुलते
परवरिश की है, संजोया है उनको
मुझे आते है रोज़, नए नए सपने
आदतन, मैं जेब में रखता हूँ अपने सपने
कुछ छोटे कुछ बड़े और कुछ बहुत ही अपने
- - क्षितिज

Amazing.....
ReplyDeletethanks
Delete