Tuesday, 1 October 2019

ज़िक्र-ऐ-कमाल

ज़िक्र-ऐ-कमाल 

मैं ग़ज़ल लिखूँ, तुम ग़ज़ल गाओ
मेरी ज़िन्दगी की तुम धुन बन जाओ 

राहत भी हो, चाहत भी हो
मसरूफियत के आलम में तुम सर्द हवाओं सी आओ

बेतरतीब सा है बिछौना मेरा
दराज़ों में रखे मेरे अशआर तुम तरतीब से लगा जाओ

मेरी कलम की रौशनाई बस तेरा ही नाम लिखती है
इसको ग़ज़ल लिखने की तुम तरकीब सीखा जाओ 

मैं ग़ज़ल लिखूँ, तुम ग़ज़ल गाओ
मेरी ज़िन्दगी की तुम धुन बन जाओ

रवायतें अदावतें और ये मुसलसल ज़िन्दगी
मेरे जानिब तुम इसको सुलझा जाओ

वो हसीन फासले,जो मेरे वास्ते
कुछ मैं चलूँ, और पूरे तुम कर जाओ

मेरी हासिल-ऐ-ज़िन्दगी की मिसाल क्या 
जो हर ग़ज़ल का तुम ज़िक्र-ऐ-कमाल बन जाओ 

मैं ग़ज़ल लिखूँ, तुम ग़ज़ल गाओ
मेरी ज़िन्दगी की तुम धुन बन जाओ

-- क्षितिज 

No comments:

Post a Comment