Friday, 18 October 2019

सवालों का जंगल



सवालों का जंगल

हर सवाल का जवाब खुद सवाल हो जाता है 
कोई मुझे लाजवाब कहे, तो वो बेमिसाल हो जाता है 

मुद्दतें हो गयी किसी को गले लगाए
मैं किसी की परवाह करूँ, तो वो बेपरवाह हो जाता है 

हासिल नही, मुझे दर्द-ऐ-कातिल का राज़
मुझे रखे वो कई पर्दों में, पर खुद बेपर्दा हो जाता है 

हसरत भरी निगाहें उसकी, खुदा की नेमत है
मैं देखूँ अपना अक्स, मुझे वो ही नज़र आता है 

हर सवाल का जवाब खुद सवाल हो जाता है 
कोई मुझे लाजवाब कहे, तो वो बेमिसाल हो जाता है 

मासूम सी ज़िन्दगी में, पतझड़ों का रेला है
मैं समझाता हूँ तुझको, और वो बादल बह जाता है

मैंने देखा हैं, गले लगते कई शजर वीरान हुए
उस जंगल में, रोज़ दरख्तों से बात करने कोई आता है 

क्यों मुझ पर तारी है, तेरी ये खुमारी
हंसते हुए चेहरों को, मुस्कुराना क्यों नही आता है

अब कोई मुझे लाजवाब कहे, तो क्या वो बेमिसाल हो जाता है
सवालों के इस जंगल में, जवाब क्यों सवाल बन जाता है

हर सवाल का जवाब खुद सवाल बन जाता है 
कोई मुझे लाजवाब कहे, तो वो बेमिसाल हो जाता है

- - क्षितिज 

No comments:

Post a Comment