तेरी बातें और तेरी आंखें
तेरी बोलती हुई आंखे,
मेरे से बातें बहुत करती है
अदा है चुप रहने वाली,
शरारतें सपनो में सारी रात करती हैं
वो तेरी बोलती हुई आंखें
तेरी बोलती हुई आंखे,
मुझे बताती, मुझे सुनाती
आंखों ही आंखों में सब कुछ कह जाती
शहर के बदले हुए मिज़ाज को अपने साथ रखती है
वो तेरी बोलती हुई आंखें
तेरी बोलती हुई आंखें,
कई राज़ अपने पास रखती है
बोलती नही सबसे सब कुछ
हौसलों का ज़खीरा अपने साथ रखती है
वो तेरी बोलती हुई आंखें
तेरी बोलती हुई आंखें
सच में झूठ बहुत बोलती हैं
मुख्तसर सी इस ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा
यूँ हौले से मेरे कांधे पर रखती है
वो तेरी बोलती हुई आंखें
-- क्षितिज

No comments:
Post a Comment