Thursday, 3 October 2019

लाल

लाल 

लाल वैसे ही बवाल है
तुम्हारे होठों पर लग कर लगता कमाल है
तुम मेरे होठो पर लगा दो
तुम्हारा जमाल है
और मैं तुम्हारे होठों से चुरा लूँ
मेरा कमाल है 

लाल वैसे ही बवाल है
तुम्हारी आंखों में वो लाल डोरे 
मेरी रुमानियत का ख्याल है
या उड़ता हुआ तेरा ये लाल आँचल
मेरे तेरे सपनों का पुरसाहाल है 

लाल वैसे ही बवाल है
हुस्न की लाली 
और वो लाल रेशमी बातें
मुझ पर तेराऔर तुझ पर मेरा 
दिल के लहू से लिखा हाल है 

लाल वैसे ही बवाल है
लाल गुलमोहर सा खिलता
लाल गुलाब सा हुस्न नही मिलता
लाल तू कुछ भी ओढ़े पहने
लगता तू उसमे बेमिसाल है 

लाल वैसे ही बवाल है

- - क्षितिज

No comments:

Post a Comment