Monday, 30 September 2019

चेहरा

चेहरा

वो पहिये की तरह घूम जाती है ज़िंदगी
किसी का चेहरा देखूँ, तो बहुत याद आती है ज़िंदगी

ख्वाइशें भी होती हैं, आजमाइशें भी होती हैं
बेपनाह मुहब्बत के साथ जी जाती है ज़िंदगी

यूँ तो तकल्लुफ भी बे-तकल्लुफ हो जाता है
जब उसके होंठों पर मुस्कुराती है ज़िंदगी

किसका चेहरा देखना बाकी तेरा चेहरा देखकर
यूँ तो कई चेहरों को साथ लेकर चली है ये ज़िंदगी

वो पहिये की तरह घूम जाती है ज़िंदगी
किसी का चेहरा देखूँ, तो बहुत याद आती है ज़िंदगी

शमा- परवाने, लैला- मजनूं  कितने तो किस्से है
एक मेरी भी कहानी साथ लेकर चली है ज़िंदगी

है ये सागर सी शांत और फैली आकाश सी
जैसे कोई तूफां की आहट देती हो ये ज़िंदगी

वक़्त बताता है की अब तेरा सफर पूरा हुआ सुख़नवर
तब हाथ से रेत की मानिन्द फिसल जाती है ये ज़िंदगी

वो पहिये की तरह घूम जाती है ज़िंदगी
किसी का चेहरा देखूँ, तो बहुत याद आती है ज़िंदगी

-- क्षितिज 

No comments:

Post a Comment