उफ़क़
जाने क्यों तुझे सोचना, आसां नहीं
जब आइनों ने रुख मोड़ा, तेरा तस्सवुर मुझे सँवार गया
हद-ऐ-ज़िन्दगी की फिराक में
मेरी कश्तियों को डुबो कर, वो समन्दर मेरा बहा गया
मिराज़ ज़िन्दगी का तोड़े कौन
उसे थी तलब रात की, वो जुगनू मेरे उड़ा गया
रख रकीब अपने साथ मगर
वो होंसलों की रुबाइयों में, गर कलमा कोई सुना गया
जब आइनों ने रुख मोड़ा, तेरा तस्सवुर मुझे सँवार गया
मैं देखता उस सुखनवर को
जो ढूंढ दे तस्वीर मेरी, वो उंगलियों में हासिल धड़कनें भी सुना गया
वो सही चला था, तेज़ नही
रख नज़र अपनी इस शहर पर, जो रोशनी में तेरी फिर नहा गया
तेरी शाम-ऐ-मयकदा हसीं बहुत
तू हाल-ऐ-दिल पर लिखा कर, वो दर्द रिन्दों का मुझे फिर सुना गया
जाने क्यों तुझे सोचना, आसां नहीं
जब आइनों ने रुख मोड़ा, तेरा तस्सवुर मुझे सँवार गया
- - क्षितिज
No comments:
Post a Comment