चरागों की रोशनी
मुझे मेरे चरागों पर एतबार रहा
आज सूरज भी मुझसे बेज़ार रहा |
वो सच की आंधी थी या झूठ का रेला
वो जो भी मुझसे मिला , मुझसे दो-चार रहा |
कंही बदल रही थी जिंदगी , कंही मौत का इंतज़ार
जो भी रहा इस शहर का यही हाल रहा |
करता था दिल की मै भी मर जाऊ
पर मेरा हौसला हर वक़्त मेरे साथ रहा |
मुझ पर नाजिर है उसकी रहमतें
उसका कलमा अब मुझे कहाँ याद रहा |
मुझे मेरे चरागों पर एतबार रहा
आज सूरज भी मुझसे बेज़ार रहा |
मेरे रसूख से बड़ा था मेरा झूठ
सच की परछाइयों मे छिपा मेरा नाम रहा |
कहाँ तक जायेगा कोई मेरे साथ
गर कोई मेरा रहा तो बस वो मेरा नाम रहा |
अजीब सी इस जिंदगी मे मै चलता हूँ
पुरे करने की कोशिश मे हर रोज़ नए ख़वाब बुनता हूँ
तेज़ थी दौड़ जानवरों की मै इंसान रहा
किसी के जूते मे किसी के पैरों का निशान रहा |
मुझे मेरे चरागों पर एतबार रहा
आज सूरज भी मुझसे बेज़ार रहा |
- - क्षितिज
No comments:
Post a Comment