तेरा आंचल
आंखे शीशे, सपने काजल
तेज़ हवायें तेरा आंचल |
बंद झरोखे, सूखे पत्ते
तू रोये तो रोये बादल |
भीगी रैना सब कुछ कहना
तू कह दे तो भर जाएँ गागर |
कहने को तो सब कुछ कहते
मै कह दूँ कुछ अपनी आँखों से आज |
मिट जाते है सपने ऐसे
पेड़ गिरे आंधी के साथ |
आंखे शीशे, सपने काजल
तेज़ हवायें तेरा आंचल |
- - क्षितिज
No comments:
Post a Comment