अच्छा तुम हार जाओ
मै जीत जाता हूं
एक बार और
तुमसे मिलने आता हूं
कभी यूं गले लगाओ
दिल बहलाओ
तुम मुझे रुलाओ
मै तुम्हे रुलाता हूं
रात से पहले दिन उगाओ
मेरे ख्वाबों में रोज़ आओ
तुम मुझे सताओ
मैं तुम्हे सताता हूँ
अच्छा तुम हार जाओ
मै जीत जाता हूं
आँखों के दरम्यान
ख्वाब बहुत है
तुम ज़िन्दगी खींच लाओ
मै तुम्हे लाता हूँ
बस एक बार और
मै तुमसे मिलने आता हूं
शहर जंगल हुए
खुशबू बेहिसाब है
यूँ हाथ लगाओ
मै तुम बन जाता हूं
अच्छा तुम हार जाओ
मै जीत जाता हूं
मुझे बेइंतहा मुहब्बत है
तुम से
तुम मुझे बताओ
मै तुम्हे बताता हूं
सफर खत्म होने को
देहरी पर मजमा लगा है
तुम हाथ लगाओ
मैं कान्धा लगाता हूं
बस एक बार और
मै तुमसे मिलने आता हूं
@क्षितिज #तुम्हारेख्याल

No comments:
Post a Comment