Monday, 3 February 2025

जब तू निशस्त्र आयेगा

 


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा
तब ही अमृत का रस पाएगा


घुटने टेक धरा पर तू
स्वर्ग को यहीं पाएगा
सभी कलाओं में सम्पूर्ण
नटराज तुझे नृत्य सिखाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


धर अपने अभिमान को
तू क्रोध से रौंदा जाएगा
तृप्त हुई शिखाओं से
यूँ बेताल न मुक्ति पाएगा
यक्ष प्रश्न है खड़ा बड़ा
क्या अभिमन्यु फिर मारा जाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


देख जरा इन ग्रहों को
ये परिक्रमा पूरी कर पाएगा
समय बड़ा है आयु का
कैलाश पति फिर न आयेगा
तुझमें मुझमें हम सब में
बस वो ही नीलकण्ठ कहलाएगा


हे वाचाल, कुबुद्धि
जब तू निशस्त्र आयेगा


@क्षितिज #तुम्हारेख्याल

No comments:

Post a Comment