बचा हुआ बहुत कुछ
होने को बहुत कुछ हो जाएगा
पर करने को फिर क्या कुछ बच पाएगा
तुम्हारा साथ होता तो ये होता
तुम नहीं हो
तो क्या कुछ नहीं होता
होता है सब कुछ सिवाय तुम्हारे
शाम होती है
रात होती है
दिन निकलता है
और फिर
तुम्हारी बात होती है
अब रहने दो
की क्या कुछ हो पायेगा
पर करने को फिर भी
बहुत कुछ बच जाएगा
सांसे बचेगी
तुम्हारे नाम की
आँखें कहेगी
कहानी हर शाम की
मिलेंगे क्या फिर कभी
हम दो
कहेंगे क्या
ये तो बता दो
अब कह भी दो
की कुछ हो जाएगा
की ख्वाबों में ही मिलना
अब हो पायेगा
@क्षितिज #तुम्हारेख्याल

No comments:
Post a Comment