तन्हाई
तन्हाई से अच्छा कुछ नहीं
तन्हाई से सच्चा कुछ नहीं
मुझे किताबे पढ़ना अच्छा लगता है
तुमको किताबे छूना
मुझे तुमको छूना अच्छा लगता है
तुमको मुझे पढ़ना
आंखों की बाते रातों में करते हैं
चल सखी आज जी भर जी जाते हैं
मिल जाते है आकाश धरा से
क्षितिज को ढूंढ लाते हैं
कुछ कह कर भी
कुछ चुप से
हम यूँ ही रह जाते हैं
तन्हाई को ओढ़ बिछा कर
खुशबू रंग लगाते हैं
चल सखी आज यूँ ही
घूम टहल कर आते हैं
पर्वत की चोटी से उतरे
सूरज से ढल जाते हैं
नीम की छांव में बैठे
पंछी जाने कब उड़ जाते हैं
झरोखों सा स्याह अंधेरा
घर को फिर घर बनाते है
चल सखी आज यूँ ही
कुछ तू तू मैं कर आते हैं
सांझ ढली घर आये पीहू को
दिल से गले लगाते हैं
चाय की प्याली में
सपनो के बिस्कुट
फिर डुबो कर खाते हैं
रस्ता लम्बा सफर है छोटा
चल हाथ पकड़ सो जाते हैं
नन्हे हाथों की मुट्ठी को
सपने नये दिखाते है
चल सखी आज यूँ ही
नन्हे ख्वाबों का घर सजाते हैं
आंखों की बाते रातों में करते हैं
चल सखी आज जी भर जी जाते हैं
@क्षितिज

हमेशा जैसे खूबसूरत 👌👌
ReplyDeletethanks
ReplyDelete