नर्गिस का वो फूल
बरसों का प्यार, अब कँहा हो पाता है
रातें कटती नही,
नर्गिस का वो फूल हमें बहुत याद आता है
ज़ख्म भी सिये जाएँ, तो आह न निकले
दर्द का रिश्ता, अब उन पुरानी यादों से कँहा हो पाता है
मुझे सिखाते है कुछ लोग, नई मुहब्बत करना
अब नए ज़माने का ये तरीका, मुझको कहाँ आता है
वो पहली नज़र का खेल, अब भी ताज़ा है ज़हन में
उसके खुश्बू का रंग, अब भी मेरे जिस्म को भिगो जाता है
आज देखा मजलिस में, सितारों का जमघट था
लेकिन मेरे दिल को, चाँद अब भी वो ही नज़र आता है
रुख से नक़ाब हटाना भी, एक हुनर है साकी
फिकरों में बटें, कस्बों से कटे लोगों को ये कँहा आता है
उस रात कहानी ही अलग थी, दो रूहों की सुखनवर
जिस्मों का मिलन, ख्वाबों में ही मुमकिन हो पाता है
तय थी तारीख, हमको मिलना था मय जज़्बात
उसके हौंसलों के पर्वत से, मेरी तकदीर का रुख नहीं मुड़ पाता है
रहा खाली हाथ, नही मिला उसका साथ
अब मेरे जज़्बातों को, कोई और नही समझ पाता है
बरसों का प्यार, अब कँहा हो पाता है
रातें कटती नही,
नर्गिस का वो फूल हमें बहुत याद आता है
- - क्षितिज

No comments:
Post a Comment