Wednesday, 13 November 2019

रंगीन जुराबें



रंगीन जुराबें

मेरी जुराबें उन दरख्तों पर सूखा देना,
चलते चलते ये जंगल फिर रंग न जाए
मेरी कोशिश रहेगी तुझे भुलाने की,
तेरी यादें फिर कंही से बिखर न जाएं 

मुझ में पनाह मांगती है तेरी खुशबुएँ
आंखों से ये दरिया फिसल न जाएं
वो सरहदें राहतों से तारी रहें
इस बार हम मिलने से बिछड़ न जाएँ

मुझसे होता नहीं कमज़ोर बने रहना
वो फिर दिल से उतर न जाएँ
आज़माता है ये आईना मुझे हर रोज़
किसी रोज़ मेरा ये अक्स बदल न जाएं

चुभती है निगाहें आज भी धूप सी 
जलते इस बदन को कोई छाँव मिल न जाएँ
उससे मिलने के लिए खुदा बारिश कर दे
मेरे आँसू उसके गालों पर दिख न जाएं

अब और भी सफर है ज़िन्दगी का
मंज़िल से पहले कदम रुक न जाएं
मेरी जुराबें उन दरख्तों पर सूखा देना,
चलते चलते ये जंगल फिर रंग न जाए

- - क्षितिज

No comments:

Post a Comment