हिसाब
तेरी गिनतियों में, अब मैं कँहा आता हूँ
दूर हूँ तुझसे, और दूर चला जाता हूँ
ये शहर बदलता है, रोज़-ब-रोज़ मिज़ाज़ अपना
तुझसे मिलने की फरियाद लिए, मैं यंही ठहर जाता हूँ
नए दोस्त, नए रंगों में नए मकान से है
हर कोने को सजाने में, बहुत वक़्त लगाता हूँ
हाँ मैं तुझसे मिलने की ख्वाइश में,
बहुत दूर तलक चला जाता हूँ
यादों के जंगल में बातों की राहों से,
तुझसे मिलता हूँ, बिछड़ता हूँ तुझे बार बार गले लगता हूँ
तेरी गिनतियों में, अब मैं कँहा आता हूँ
कितनी ही बार, तेरा लिखा पढ़ जाता हूँ
तेरे लिखे हुए खतो को, करीने से सजाता हूँ
मुझसे सम्भलता नही, तुझसे दूरी का ये दरिया
वक़्त के भंवर में, रोज़ नया सफीना ढूंढ लाता हूँ
तेरी परछाइयाँ, मेरे अक्स से मिलती है रोज़
मेरे ख्वाबों में तुझको, हर दफा ये बताता हूँ
तेरी गिनतियों में, अब मैं कँहा आता हूँ
दूर हूँ तुझसे, और दूर चला जाता हूँ
- - क्षितिज

No comments:
Post a Comment