Saturday, 2 November 2019

लम्हा

लम्हा 

पल पल हर पल बहुत कुछ सिखाता है
मेरी सांसों में तेरी खुशबू को हर पल महकाता है 

ज़िन्दगी की जुस्तजू और सुकून दिल का
वो आइनों की जद्दोजहद, मकानों को घर नही बना पाता है 

दस्तूर-ऐ-वफ़ा भी, रक़ीब है मुहब्बत का
कोई खुल कर मुस्कुराएं, तो ग़मो का साया मिट जाता है

आहिस्ता आहिस्ता सिफ़र होती ज़िन्दगी
कब्र और काबा दोनों यंही नज़र आता है

पल पल हर पल बहुत कुछ सिखाता है

इस शहर की रंगत मयकदे से पूछ
रातें निज़ाम की, और दिन का ख़ुलूस साकी बताता है 

वो किनारे रास्तों के, धुंधले हो जाते हैं
आज भी उस मोड़ पर, कोई यूँ ही ठहर जाता है 

महकती, रंजो-गम की बारिशों में 'हुस्ना'
कातिलों की फिराक में, कोई खुद क़त्ल हो जाता है 

पल पल हर पल बहुत कुछ सिखाता है
मेरी सांसों में तेरी खुशबू को हर पल महकाता है 

- - क्षितिज 

No comments:

Post a Comment