खुशबू के कागज़
हाँ मैं तुम्हारी फिक्र करता हूँ,
बस इसलिए तुम्हारा ज़िक्र करता हूँ
मैं तुम हूँ,
और मैं तुम में ही बसर करता हूँ
रहेगा मयकदे में भी तेरी खुशबू का एहसास,
ये ग़ज़ल तेरी नज़र करता हूँ
उस से कह देना,
ज़िन्दगी का सफर अब उसके बिन तय करता हूँ
हाँ हूँ मैं आज भी तेरी यादों के साये में,
अब भी मैं तुझसे मोहब्बत करता हूँ
खुशबू के कागजों में,
बन्द गुलाबों को महफूज़ रखता हूँ
मेरे रंगीन अल्फ़ाज़ यूँ महकते नहीं जल्दी,
हर साल उनको नया रंग करता हूँ
रिश्ते ज़िंदा नहीं बहुत,
मगर उनमे फासला ज़रूर रखता हूँ
बे परवाह है मोहब्बत की ज़िन्दगी बहुत,
हर नज़र में दर्द महसूस करता हूँ
वो तोड़ न आये हर बंदिशों को गर,
उनसे मिलने का हर बार कुसूर करता हूँ
रहे ज़ख्म नए, पर वो दिन पुराने हो
तुझसे मिलने के फिर नए अफ़साने हो
गले लग कर तुझसे, मैं ये जुर्म करता हूँ
सफीनों में रहता हूँ, और समन्दर से बैर करता हूँ
हाँ मैं तुम्हारी फिक्र करता हूँ,
बस इसलिए तुम्हारा ज़िक्र करता हूँ
- - क्षितिज

No comments:
Post a Comment