यादें
मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |
तेरी याद आएगी तब भी
तू जाएगी तब भी |
मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |
दिए बुझ जाएँ
सब रास्ते बंद हो जाएँ
तेज़ हवाओं के चलने से
मेरी जिंदगी के सब रंग बिखर जाएँ |
मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |
मेरी तनहाइयाँ मुझे बहुत सताएगी तब भी
सपनो के जंगल मे यादें उग आएँगी तब भी |
मै नहीं रोऊंगा
कुछ पल बस आँखों को यादों से भिगोऊंगा |
- - क्षितिज
No comments:
Post a Comment