बेनाम सा एक नाम
तेरा तवज्जो मेरे लिए ख़ास था
तेरे चाहने वालों मे मेरा भी एक नाम था |
इबादत की थी मैंने उस खुदा की
हर दुआ मे माँगा बस तेरा ही साथ था |
कह्कशों का मेला और साथ चाँद का
हर पल बदलता मेरा आसमान था |
अब गर रुक भी जायें धड़कने मेरी
तेरी तेज़ सांसों पर मुझे एतबार था |
अच्छा तो मै भी लिख लेता हूँ तेरा नाम
बस ज़हन पर हर्फ़-ए-मुकरर का निशान था |
तेरा तवज्जो मेरे लिए ख़ास था
तेरे चाहने वालों मे मेरा भी एक नाम था |
इबादत की थी मैंने उस खुदा की
हर दुआ मे माँगा बस तेरा ही साथ था |
इतना हसीन है तुम्हारे ख्यालों का रेला
कुछ सालों का साथ कुछ पलों का मोहताज़ था |
मुश्ताक बने रहने की आदत है मुझे
नियते-ए-शौक का न कभी एतबार था |
उस उफक तक पहुँचा नहीं कोई
जिस पर खड़ा मै करता तेरा इंतज़ार था |
रात रंगीन दिन खुशनुमा सब यही कहते है
अक्स आईने मे देखा करो आँखों मे सपने रहते है |
- - क्षितिज
No comments:
Post a Comment