Friday, 21 December 2012

तेरा सुकूँ


 ( तेरा सुकूँ  )

एक लड़की है दीवानी सी,
लगती वो कहानी सी ।

मेरे ख्वाबों में रहती है ,
मेरे से बस वो कहती है।

याद तुम्हारी आती है ,
मुझे बड़ा सताती है ।

मै कहता उससे
तू अलबेली रानी है
लगती मुझे  सायानी है

याद न कर तू मुझको ऐसे
की याद न रहे फिर कुछ जैसे ।

मै हवा का झोंका  हूँ ,
तेरी आँखों का धोखा हूँ ।

रुकता नहीं मै  किसी मोड़ पर
बहता हूँ मै सब छोड़ कर ।

मेरे को न याद कर तू
मेरा न इन्तिज़ार कर तू ।

तुझमे रहता मै तेरा लहूँ हूँ ,
और कोई नहीं मै तेरा सुकूँ  हूँ ।

-----क्षितिज

No comments:

Post a Comment