मै
मै तुम्हारे पास हूँ ,
मै तुम्हारे साथ हूँ ,
मै तुममे छुपी तुम्हारी ही कोई बात हूँ ।
मै कुछ ख़ास हूँ , तुम्हारे लिए तुम्हारा एहसास हूँ ।
मै आगाज़ हूँ , तुम्हारे लिए तुम्हारी मोहब्बत का अंजाम हूँ ।
मै बादल हूँ , तुम्हारे लिए पागल हूँ ।
बिन बरसा सावन हूँ , तुम्हारी आँखों का काजल हूँ ।
यादों की बातों मे , उन काली स्याह रातों मे
उस महकती खुशबू मे , तेरे लाल आचल मे
उस काले बदल मे , मेरी हर आदत मे
मै तुम हूँ , बस तुम हूँ
----- क्षितिज
No comments:
Post a Comment