Tuesday, 11 March 2014

माँ

माँ

मै  और नहीं बढ़ना चाहूँ फिर पीछे जाना चाहूँ
ज़िंदगी में खोई खुशियों को वापस पाना चाहूँ ।

वो माँ कि लोरी से परियों के देश में जाना
वो खीर कि कटोरी से चेहरे पर हंसी का आना ।

वो मेरे हाथों को लिखना सीखना
वो अनजान चेहरों से बचना सीखना ।

मेरी जीत पर मुझे गले लगाना
मेरी हार को भी जीत ही बताना ।

वो ममतामयी चेहरा वो तेजस्वी आँखे
वो विशाल आँचल वो सारी दुआयें ।

मै चाहूँ ये पाना फिर एक बार
मै चाहूँ जाना पीछे फिर एक बार ।

मेरे दर्द से उनके दर्द होना
मेरे आंसूंओं से उनका वो रोना ।

मुझे उठाना मुझे बैठाना
मुझे उनका वो चलना सिखाना ।

यादें ही यादें है बातें ही बातें है
कितना समेटूँ कितना फैलाऊँ
क्या क्या कंहूँ क्या क्या बताऊँ
फिर एक बार मै पीछे जाना चाहूँ ।

-- क्षितिज 

No comments:

Post a Comment