तेरी भूरी आंखें
यूँ मुझे याद न दिलाओ,
तुम्हारी याद बहुत आती है
इन पैरहनों मे तुम्हारी खुशबु,
मेरे ख्वाबों को महकाती हैं
ये हकीकत है,
तुम दूर हो मुझसे
मेरी रूबाइयों की महफ़िल,
तुझे क़ातिल बताती है
रक़ीबों का मशवरा है,
धूप का साया करो
बड़े शहरों में परछाइयाँ
परछाइयों को सताती हैं
अज़ाब है जिंदगी,
तकलीफें दिया करो
मैं ज़िंदा हूँ
मुझे मेरी तकलीफें बताती है
मैंने सभी रात की रुबाईयाँ
दिन के उजालों में लिखी है
कशिश तुम्हारी मुझको,
सदा मेरे खूँ से नहलाती है
यूँ मुझे याद न दिलाओ,
तुम्हारी याद बहुत आती है
इन पैरहनों मे तुम्हारी खुशबु,
मेरे ख्वाबों को महकाती हैं
ये जन्नत की लड़ाई,
उस जहन्नुम सरीखी है
हूरों की चाहत में किसी ने,
पूरी दुनिया उजाड़ी है
वो बेवक़्त याद यूँ,
मुझको आ जाते है
जैसे किसी ने ख्वाबो मेँ,
परियों की कहानी सुनाई है
मुझे तेरी तुझे मेरी,
यादों का साया साथ रखना है
मेरी जब आंख खुलती है,
तू मेरे ख्वाबों में आती है
तेरी उन भूरी भूरी आंखों का
कायल मैं सदा से हूँ
मैं तुझसे रोज़ कहता हूँ
तू मुझे रोज़ बताती है
यूँ मुझे याद न दिलाओ,
तुम्हारी याद बहुत आती है
इन पैरहनों मे तुम्हारी खुशबु,
मेरे ख्वाबों को महकाती हैं
@क्षितिज

No comments:
Post a Comment