रात का साथ
मुझे रात पसन्द है तेरी आँखों के साथ
तेरा साथ पसंद है, तेरी बातों के साथ
हुस्न का शिज़रा लिखा जायेगा जब जब
मेरा नाम आयेगा, तेरी यादों के साथ
वक़्त की ज़रूरत है लम्हे महफूज़ रखना
आंखों के दरम्यां, किताबों के साथ
मेरी कायनात पूछती है तेरी खुशबुओं के रंग
लहू में लिपटे हुये, तेरे अरमानों के साथ
वक़्त ज़ाया न कर यूँ बाज़ार में घूम कर
आ मेरे आगोश में, मेरे ख्वाबों के साथ
मुझे रात पसन्द है तेरी आँखों के साथ
तेरा साथ पसंद है, तेरी बातों के साथ
ज़मी सरक रही है बादलों की माफ़िक
मुझे थाम ले, तेरी आदतों के साथ
कहाँ गये वो, मुझे अपना कहने वाले
जो मेरे साथ थे, तेरी बातों के साथ
अब नये पैरहन भी, हुये पुराने
इन नये जंगलों में, पुराने दरख्तों के साथ
मुझे रात पसन्द है तेरी आँखों के साथ
तेरा साथ पसंद है, तेरी बातों के साथ
@क्षितिज

क्या खूब बयां किया है तुमने ये दर्द-ए-जिगर,
ReplyDeleteएहसास उसके भी, अपने अल्फाज़ों के साथ ।
मै सोच ही रही थी कि बहुत दिनो से कुछ नया सुना नही! बहुत बढ़िया!
Delete- आद्या
ह्रदय से धन्यवाद साधुवाद
Deleteह्रदय से धन्यवाद साधुवाद
ReplyDelete