Thursday, 13 February 2020

थोड़ा ज्यादा



थोड़ा ज्यादा

वो थोड़ा तो कितना थोड़ा
और वो ज्यादा तो कितना ज्यादा
खर्च करा तुम पर जितना
वो प्यार, न पूरा न आधा 

बस बेचैन रहा मैं सपनो में
तुझसे मेरा मुझसे तेरा वो वादा 
याद नही था आंखों को
उस खुशबू का वो रंग था सादा 

वो थोड़ा तो कितना थोड़ा
और वो ज्यादा तो कितना ज्यादा

तेज़ रही बारिश की रिमझिम
भीग गया मन का सन्नाटा 
मुझसे मेरा मन ये बोला
तू तेरा है, या उसका साया 

अजब गजब है जीवन पहेली
रिश्तों से अब दिल भर आया
मुझसे मेरा, मैं ही पा लूँ
तुझ पर मेरा हक़ कब आया 

वो थोड़ा तो कितना थोड़ा
और वो ज्यादा तो कितना ज्यादा

रात से दिन का प्रेम पुराना
सपनो का हो जैसे कोई खजाना
यादों की खिड़की बुन लो 
बच्चों ने रंग डाला दरवाजा

वो रात, लगी है मुझसे कहने
इश्क़ सफर है, थोड़ा ज्यादा
आज भी याद कैसेट की रीलों का
तेरी उंगलियों से यूँ सुलझ जाना 

वो थोड़ा तो कितना थोड़ा
और वो ज्यादा तो कितना ज्यादा

@ क्षितिज 

No comments:

Post a Comment