कुछ चाभी कुछ तालें
कभी कुछ चाभियों से पहले
कभी कुछ तालों के बाद
मेरी ये ज़िन्दगी यूँ सरकती है
कुछ चौखटों के नीचे से
कुछ दरवाजों के पार
अखबार सा नुमायां हो जाता है
ये दिल मेरा बेज़ार
कभी तेरी नज़रो से रूबरू
कभी मेरी फितरत बेहाल
वो अजीब सा मंज़र होगा
जो तू मेरे करीब होगा
कभी कंधे पर सर रखकर
कभी हाथों में हाथ
मेरे मुस्तक़बिल में नही था
तेरा नमो निशान
कभी चिठ्ठियों में लिख कर
कभी तस्वीरों के कुछ नाम
कभी कुछ चाभियों से पहले
कभी कुछ तालों के बाद
आदतन रहती है ज़िन्दगी
हर वक़्त मेरे साथ
कभी कई चेहरों को बदल कर
कभी कई चेहरों के साथ
मुझसे मेरा रक़ीब मत छीन
दरख्तों पर डाल स्याही हज़ार बार
कभी हुस्न में डूबो कर
कभी हुस्न के जलवे रख बरकरार
वो कहता रहा मुझसे
तस्वीर बना मेरी एक बार
मैं लिखता रहा कसीदे
कभी सपनों के संदूकों से
कभी हकीकत के आइनो से बार बार
कभी कुछ चाभियों से पहले
कभी कुछ तालों के बाद
कभी कुछ चाभियों से पहले
कभी कुछ तालों के बाद
मेरी ये ज़िन्दगी यूँ सरकती है
कुछ चौखटों के नीचे से
कुछ दरवाजों के पार
@क्षितिज

No comments:
Post a Comment