रात
कशीदाकारी ख्वाबो की होती नही,
रात सो कर जागा करो ।
मुझसे मिलने के लिए,
मेरे ख्वाबों में ज़रूर आया करो ।
मेरी रूहानी परवरिश कुछ ऐसी है,
मुझसे पहले मेरे सुकूँ से मिला करो ।
मेरी तरबियत में नही है शोर करना,
खामोशियों से मेरे जवाब दिया करो ।
वक़्त की सलवटें तेज़ मझधार सी,
स्याह चेहरे चुप आंखों से देखा करो।
वो रोता है बहुत जो मुझमें होता है
मुझसे मिलते हुए ज़रा दूर रहा करो।
अभी नही है मुहब्बत की सज़ा मौत
तुम चुपके चुपके उसके बोसा लिया करो।
मैं हर्फ़ लिखूँ और वो किताब पढ़े
सपनो के साये में मुहब्बत के रंग भरा करो।
कशीदाकारी ख्वाबो की होती नही,
रात सो कर जागा करो ।
मुझसे मिलने के लिए,
मेरे ख्वाबों में ज़रूर आया करो ।
वो बेपरवाह सी मुहब्बत
खामोश ख्यालात में कुछ कह गयी
अब भी रिश्तों की धूप तेज़ है
वो दोस्ती भी बस लफ़्ज़ों में रह गयी ।
हमको तेरी खुशबू ने जगा रखा है
रात ने कई सायों का ऐहतराम बचा रखा है
मैं भीग जाऊँ उसकी नज़रों में जो
मुझे उसने ही सुख़नवर बना रखा है
मुझसे मिलना मुझसे बिछड़ना
हर्फ़ दर हर्फ़ तेरा वो किस्सागोई करना
मेरी चाहतों के पैमानों को
यूँ मयकदे में न बेपरवाह रंग दिया करो
मुझसे मिलने के लिए,
मेरे ख्वाबों में ज़रूर आया करो ।
कशीदाकारी ख्वाबो की होती नही,
रात सो कर जागा करो ।
मुझसे मिलने के लिए,
मेरे ख्वाबों में ज़रूर आया करो ।
@क्षितिज

No comments:
Post a Comment